{"_id":"66740c57b12ef4e58e02031d","slug":"mp-news-former-cm-kamal-nath-accused-bjp-government-of-cheating-farmers-regarding-msp-of-paddy-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पूर्व सीएम कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर धान की MSP को लेकर किसानों से छल करने का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पूर्व सीएम कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर धान की MSP को लेकर किसानों से छल करने का आरोप लगाया
Thu, 20 Jun 2024 04:32 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 20 Jun 2024 04:32 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि केंद्र सरकार ने धान के लिए जो नया MSP जारी किया है, वह 2300 रुपया प्रति क्विंटल है। जबकि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने किसानों को 3100 रुपया प्रति क्विंटल MSPदेने का वादा किया था।
विज्ञापन
कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार के 2024-25 के लिए 14 फसलों के लिए जारी एमसपी को लेकर प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि भाजपा सरकार का किसानों से छल जारी है। केंद्र सरकार ने धान के लिए जो नया MSP जारी किया है, वह 2300 रुपया प्रति क्विंटल है। जबकि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने किसानों को 3100 रुपया प्रति क्विंटल MSPदेने का वादा किया था।
पूर्व सीएम ने कहा कि यह नया MSP किसानों को भाजपा के वादे से 800 रुपया प्रति क्विंटल कम MSP दे रहा है। यह हाल तब है जब मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देश के कृषि मंत्री और मोहन यादव मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के किसान भाइयों को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए कि भारतीय जनता पार्टी झूठे वादों की राजनीति करती है। किसानों ने 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान के वादे पर वोट डाला और आज उन्हें 800 रुपया प्रति क्विंटल कम दिया जा रहा है।
विज्ञापन
कमलनाथ ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री से मांग करता हूं कि वे जनता के सामने आकर स्पष्ट करें कि आखिर इस धोखेबाजी के पीछे क्या कारण है? कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ इस धोखेबाज़ी को बर्दाश्त नहीं करेगी, अगर जल्द से जल्द किसानों को वादे के मुताबिक़ MSP नहीं दिया गया तो कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर इसके लिए संघर्ष करेगी।