फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Former BJP MLA and backward class leader joins Congress, Kamalnath gave party membership

MP News: भाजपा से पूर्व विधायक और पिछड़ा वर्ग नेता कांग्रेस में शामिल, कमलनाथ ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

Fri, 23 Jun 2023 02:07 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 23 Jun 2023 02:07 PM IST
सार

 भाजपा को एक साथ कटनी जिले में दो झटके लगे है। विजयराघोगढ़ से पूर्व विधायक ध्रुव प्रताप सिंह और पिछड़ा वर्ग के नेता शंकर महतो ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। इससे पहले कांग्रेस में पूर्व मंत्री दीपक जोशी, अशोक नगर जिले से यादवेंद्र सिंह और शिवपुरी से बैजनाथ यादव कांग्रेस में शामिल हो 

विज्ञापन
MP News: Former BJP MLA and backward class leader joins Congress, Kamalnath gave party membership
कटनी से पूर्व विधायक समेत दो नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले नेताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में आने-जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार को कटनी जिले से दो भाजपा नेता कांग्रेस में शामिल हुए। विजयराघोगढ़ से पूर्व विधायक ध्रुव प्रताप सिंह और पिछड़ा वर्ग के नेता शंकर महतो ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। भाजपा को एक साथ कटनी जिले में दो झटके लगे है। इससे पहले कांग्रेस में पूर्व मंत्री दीपक जोशी, अशोक नगर जिले से यादवेंद्र सिंह और शिवपुरी से बैजनाथ यादव कांग्रेस में शामिल हो चुके है। 
विज्ञापन


इस अवसर पर पूर्व विधायक ध्रुव प्रताप सिंह ने कहा कि पिछले पांच सालों से भाजपा अपनी मूल विचारधारा से हट चुकी है। दल्हरेंले कटनी में अवैध उत्खनन की कई बार शिकायत हुई, लेकिन प्रशासन ने उस तरफ ध्यान ही नहीं दिया। उन्होंने कहा भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रशासन उसे रोकने के बजाए मदद कर रहा है। यह लोकतंत्र नहीं है। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को लेकर कहा कि बिना मैदानी अनुभव के पार्टी का अध्यक्ष बन गए। जिससे उनका दिमाग खराब हो गया। उनके पास कार्यकर्ताओं से बात करने का समय ही नहीं है। उन्होंने विजयराघवगढ़ से विधायक संजय पाठक को दुर्योधन बताया। उन्होंने कहा ऐसे दुर्योधन हर जिले में है। वहीं, शंकर महतो ने कहा कि कांग्रेस में कंधा से कंधा मिलाकर काम करेंगे। भाजपा में अधिकारों को खत्म किया जा रहा है। कमलनाथ ने पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया। 
विज्ञापन


वहीं, पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि इन्होंने सच्चाई का साथ दिया है। भाजपा को चुनाव के पहले कर्मचारी और किसान याद आ रहे है। यह घोषणा और झूठ की मशीन है। जनता भाजपा को समझ चुकी है। भाजपा को जनता विदाई देने वाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed