{"_id":"679851fdb3dfd80c6a0424ac","slug":"mp-news-for-the-first-time-fir-registered-against-a-beggar-in-bhopal-action-taken-after-misbehavior-with-th-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भोपाल में भीख मांगने वाले पर पहली बार एफआईआर दर्ज, युवक से अभद्रता के बाद हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भोपाल में भीख मांगने वाले पर पहली बार एफआईआर दर्ज, युवक से अभद्रता के बाद हुई कार्रवाई
Tue, 28 Jan 2025 10:27 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 28 Jan 2025 10:27 AM IST
सार
MP: भिखारी का शरीर हष्ट-पुष्ट था, तो योगेंद्र ने मजाक करते हुए कहा, "इतने हट्टे-कट्टे होकर भी भीख मांगते हो?" इस पर भिखारी ने योगेंद्र से अभद्रता की। योगेंद्र ने थाने पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई की।
विज्ञापन
विस्तार
भोपाल की एमपी नगर पुलिस ने पहली बार भीख मांगने वाले पर एफआईआर दर्ज की है। यह मामला तब सामने आया जब एक भिखारी ने भीख नहीं मिलने पर एक युवक से अभद्रता की। युवक की शिकायत पर पुलिस ने भिखारी को गिरफ्तार किया, हालांकि बाद में उसे सोमवार को थाने से नोटिस देकर छोड़ दिया गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना 25 जनवरी को एमपी नगर के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर हुई।
योगेंद्र भलावी नामक युवक अपनी गाड़ी से बोर्ड ऑफिस की ओर आ रहे थे, तभी एक भिखारी उनके पास आया और भीख मांगने लगा। भिखारी का शरीर हष्ट-पुष्ट था, तो योगेंद्र ने मजाक करते हुए कहा, "इतने हट्टे-कट्टे होकर भी भीख मांगते हो?" इस पर भिखारी ने योगेंद्र से अभद्रता की। योगेंद्र ने थाने पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई की।
एमपी नगर के पुलिस अधिकारी ने बताया कि भिक्षावृत्ति समाज के लिए अपराध है और इस पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने भिक्षावृत्ति निषेध अधिनियम के तहत भिखारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पूछताछ में भिखारी ने पुलिस को बताया कि वह कई सालों से भोपाल में भीख मांग रहा है और समय-समय पर अपना इलाका बदलता रहता है। पुलिस अब उसके पिछले रिकॉर्ड की जांच कर रही है।