फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Following a complaint, Ashoknagar Collector Aditya Singh has been removed, and Saket Malviya has been

MP News: विवादों के बीच अशोकनगर कलेक्टरआदित्य सिंह को हटाया , साकेत मालवीय को सौंपी कमान

Wed, 21 Jan 2026 09:59 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 21 Jan 2026 09:59 PM IST
सार

मध्य प्रदेश सरकार ने अशोनगर कलेक्टर आदित्य सिंह को हटा दिया है। वहीं, उनकी जगह साकेत मालवीय को जिले की कमान सौंपी है। बता दें आदित्य सिंह के खिलाफ कथित  शिकायत के बाद कार्रवाई की बात कही जा रही है। 

विज्ञापन
MP News: Following a complaint, Ashoknagar Collector Aditya Singh has been removed, and Saket Malviya has been
अशोकनगर कलेक्टर आदित्य सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राज्य शासन ने अशोक नगर जिले के कलेक्टर आदित्य सिंह को हटा दिया है। उनको भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास संचालक बनाया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए। उनकी जगह कर्मचारी चयन मंडल के संचालक साकेत मालवीय को अशोकनगर का कलेक्टर बनाया गया है। बताया जा रहा है कि आदित्य सिंह के खिलाफ कथित आनंदपुर धाम ट्रस्ट की शिकायत पर कार्रवाई की बात कही जा रही है।। कथित शिकायत में आरोप है कि ट्रस्ट से तीन करोड़ रुपये की कथित तौर पर मांग की गई थी। यह मामला ट्रस्ट की अचल संपत्ति के नामांतरण आवेदन से संबंधित बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस मामले में भाजपा के दिल्ली कार्यालय और मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन के पास शिकायत भेजी गई थी। हालांकि, कलेक्टर आदित्य सिंह ने आरोपों का खंडन किया किया था। वहीं, आनंदपुर धाम की तरफ से भी आधिकारिक बयान नहीं दिया गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान 'मामा' के घर गूंजी किलकारी, घर आई नन्ही लाडली लक्ष्मी
विज्ञापन


कटेसरिया को अतिरिक्त प्रभार
वहीं, आदेश में वर्ष 2012 बैच के आईएएस अधिकारी अजय कटेसरिया, अपर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग को कर्मचारी चयन मंडल, मध्यप्रदेश, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे आगामी आदेश तक यह जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भोपाल गोमांस तस्करी पर बवाल: हिंदू संगठनो ने महापौर बंगले का किया घेराव, मांगा इस्तीफा, पोस्टर पर पोती कालिख
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed