फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News Folk singing resonated in State Museum evening decorated with music exhibition of coins eras concluded

MP News: स्टेट म्यूजियम में गूंजा लोक गायन...गीत संगीत से सजी शाम, युग कालीन सिक्कों की प्रदर्शनी का समापन

Wed, 29 Jan 2025 03:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 29 Jan 2025 03:37 PM IST
सार

पुरातत्व संचालनालय, अभिलेखागार और संग्रहालय भोपाल ने डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर पुरातत्व एवं शोध संस्थान के साथ आयोजन किया था। इसके अंतर्गत अश्विनी शोध संस्थान महिदपुर (उज्जैन) ने युग युगीन सिक्कों की प्रदर्शनी और इसी पर आधारित व्याख्यान माला का आयोजन किया था।

विज्ञापन
MP News Folk singing resonated in State Museum evening decorated with music exhibition of coins eras concluded
स्टेट म्यूजियम में गूंजा लोक गायन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में श्यामला हिल्स सुरम्य पहाड़ियों पर बसे राज्य संग्रहालय की दहलीज पर एक संगीत भरी शाम की सौगात आई। गत एक सप्ताह से जारी युगकालीन सिक्कों की प्रदर्शनी के समापन अवसर को इस खास रंगत के साथ सजाया गया था। भक्ति गीतों से हुई शुरुआत के बीच गणतंत्र पर्व को समर्पित देशभक्ति गीत भी यहां लहराए। बाद में लोक गीत और लोक नृत्य से भी मौजूद श्रोता और दर्शक झूमते नजर आए। इस संगीतभरी खास प्रस्तुति के लिए उत्तर प्रदेश से प्रसिद्ध लोक गायक सुरेश कुशवाह और उनकी टीम भोपाल पहुंची थी।

विज्ञापन


पुरातत्व संचालनालय व अभिलेखागार एवं संग्रहालय भोपाल ने डॉ विष्णु श्रीधर वाकणकर पुरातत्व एवं शोध संस्थान के साथ यह आयोजन किया था। जिसके अंतर्गत अश्विनी शोध संस्थान महिदपुर(उज्जैन) ने युग युगीन सिक्कों की प्रदर्शनी और इसी पर आधारित व्याख्यान माला का आयोजन किया था। एक सप्ताह के इस आयोजन का मकसद नई पीढ़ी को अपने देश और प्रदेश की विरासत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से वाकिफ कराना था। कार्यक्रम के समापन सत्र में आयोजित सांस्कृतिक संध्या का आगाज संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में संस्कृति सचिव और पुरातत्व विभाग की आयुक्त श्रीमती उर्मिला शुक्ला, निदेशक डॉ पूजा शुक्ला भी अतिथियों में शामिल थीं।
विज्ञापन




व्याख्यान माला में रेखांकित हुए सिक्के
कार्यक्रम के प्रारंभ में आयुक्त उर्मिला शुक्ला ने द्वारा युग-युगीन सिक्कों की प्रदर्शनी और इस पर आधारित व्याख्यान माला के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। ये सिक्के अश्विनी शोध संस्थान महिदपुर के संग्रह से लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सिक्के समसामयिक, ऐतिहासिक, सामाजिक, धार्मिक एवं आर्थिक अध्ययन के महत्वपूर्ण स्त्रोत के रूप में जीवंत प्रमाण हैं। यहां प्रदर्शित सिक्के भारत की प्राचीनतम निष्क के रूप में प्रचलित प्राचीनतम सिक्कों से लेकर आहत मुद्राएं, बेंट बार सिक्के, कुषाण, शक क्षत्रप, गुप्तकालीन, स्वर्ण मुद्राएं, मध्यकालीन, चौहान, चाणक्य, परमार कालीन सिक्के, मुगल शासक जहाँगीर के सिक्के एवं देशी रिसायत के सिक्के प्रदर्शित हैं। जिनमें गुप्त शासक राम गुप्त के सिक्के एवं पर्यावरण के संदेश देते बाग के मध्य नहर युक्त एवं मत्स्य, कच्छप आदि अंकित सिक्के, शिव के महाकाल स्वरूप के अंकन युक्त सिक्के शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छाया संगीत का जादू 
सुरेश कुशवाहा हिन्दी गीत, गजल, भजन गायन के क्षेत्र में लब्ध प्रतिष्ठित गायक हैं। कुशवाहा एवं उनके दल द्वारा कार्यक्रम के आरम्भ में साहिल कुमार द्वारा श्रीराम पर आधारित भजन का गायन किया गया। इसके बाद मध्यप्रदेश की संस्कृति पर आधारित भजन का गायन किया गया। कलाकारों ने भारतीय संस्कृति पर आधारित लोक गीत गाए गए। लोक नृत्य की प्रस्तुति की श्रृंखला में लोक गायिका जया ने एक से एक गीत प्रस्तुत किए और उपस्थित श्रोताओं और दर्शकों की वाह-वाही लूटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed