फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Farmers fairs will be held in all divisions of the state, starting with Mandsaur fair on May 3

MP News: प्रदेश के सभी संभागों में होंगे किसान मेले, तीन मई को मंदसौर मेले से होगी शुरुआत

Fri, 18 Apr 2025 06:38 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 18 Apr 2025 06:38 AM IST
सार

मध्य प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने की दिशा में एक नई पहल कर रही है। राज्य के सभी संभागों में आयोजित होने वाले किसान मेले न केवल किसानों को उन्नत तकनीकों से जोड़ेंगे, बल्कि कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों में नए अवसरों के द्वार भी खोलेंगे।

विज्ञापन
MP News: Farmers fairs will be held in all divisions of the state, starting with Mandsaur fair on May 3
वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार किसानों की आय वृद्धि और कृषि क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से राज्य के सभी संभागों में किसान मेलों का आयोजन करने जा रही है। इन मेलों के माध्यम से किसानों को कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, उद्यानिकी, पशुपालन और नवीनतम तकनीकों से जोड़ने की पहल की जा रही है। इस श्रृंखला का पहला मेला तीन मई को मंदसौर (उज्जैन संभाग) में आयोजित किया जाएगा। मेलों में प्रदर्शनी, तकनीकी सत्र और योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ किसानों की समस्याओं के समाधान की भी व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने एक वर्ष में 10 लाख सोलर पंप लगाने का लक्ष्य भी निर्धारित किया है, जिससे किसानों को सस्ती और सतत ऊर्जा उपलब्ध कराई जा सकेगी। इसके लिए राज्यव्यापी अभियान चलाकर किसानों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इसके अलावा अक्टूबर में एक राज्य स्तरीय किसान मेला भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें कृषि क्षेत्र की प्रमुख उपलब्धियों, तकनीकों और नवाचारों को प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन


राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत 'मध्य प्रदेश कृषक कल्याण मिशन' के अंतर्गत कृषि से जुड़े सभी विभागों की योजनाओं को एकीकृत मंच पर क्रियान्वित किया जाएगा। यह मिशन किसानों, गौ-पालकों और कृषि आधारित उद्यमों के लिए अवसरों को बढ़ाने के साथ-साथ कुपोषण उन्मूलन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में एक ठोस कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed