फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Indian Air Force Chopper Makes Emergency Landing in MP's Bhopal News in Hindi

Bhopal: खेत में इमरजेंसी लैंडिंग करने वाला सेना का हेलीकॉप्टर हुआ ठीक, कड़ी मशक्कत के बाद तकनीकी खराबी हुई दूर

Sun, 01 Oct 2023 05:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 01 Oct 2023 05:58 PM IST
सार

IAF Helicopter Emergency Landing : भोपाल के बैरसिया के डूंगरिया गांव के डेम के पास सुबह एक खेत में सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजैंसी लैंडिंग हुई थी। करीब सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हेलीकॉप्टर ठीक हो गया है।

विज्ञापन
Indian Air Force Chopper Makes Emergency Landing in MP's Bhopal News in Hindi
भोपाल में सेना के हेलिकॉप्टर की इमरजैंसी लैंडिंग की गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के भोपाल में शनिवार को वायुसेना का एयर शो कामयाब रहा था। रविवार को बैरसिया के डूंगरिया गांव के डेम के पास एक खेत में सेना का हेलीकॉप्टर इमरजैंसी स्थिति में उतारना पड़ा। तकनीकी खामी की वजह से ऐसा करना पड़ा था। हालांकि करीब सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तकनीकी खराबी को दूर कर दिया गया है। शाम करीब पांच बजे ठीक होने के बाद इसे रवाना किया गया है।
विज्ञापन


जानिए पूरा मामला
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह भोपाल के बैरसिया के डूंगरिया गांव के डेम के पास एक खेत में सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजैंसी लैंडिंग हुई है। हेलीकॉप्टर में सेना के 6 जवान सवार थे। कुछ तकनीकी खराबी आने के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करना बताया गया था। ग्रामीणों के अनुसार हेलीकॉप्टर डैम के आसपास चक्कर लगा रहा था फिर खेत में उतरा। हेलीकॉप्टर देखने के लिए ग्रामीणों का भी मजमा लग गया। सेना के जवानों ने उन्हें दूर रहने की हिदायत दी थी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे हेलीकॉप्टर से पहुंची टीम
आपातकालीन लैंडिंग के बाद सेना का दूसरा हेलीकॉप्टर मदद के लिए डूंगरिया गांव पहुंचा था। यह हेलीकॉप्टर इंजीनियर, सपोर्टिंग स्टाफ और टेक्निकल टीम को लेकर यहां आया था। टीम को यहां उतारकर वापस रवाना हुआ था। इंजीनियर और टेक्निकल टीम हेलीकॉप्टर में आई खराबी की जांच कर रही थी, जिसे सात घंटे की मशक्कत के बाद सुधार लिया गया। जानकारी के अनुसार यह इंडियन एयरफोर्स का हेलीकॉप्टर था, जो भोपाल से झांसी जा रहा था। पायलट सहित कुल 6 लोग सवार थे। इंजन में खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग हुई।

सेना से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय वायु सेना का ALH MK III हेलीकॉप्टर रूटीन ट्रेनिंग पर निकला था। ये भोपाल से चाकेरी की तरफ जा रहा था। अचानक खराबी आने के कारण भोपाल से 50 किलोमीटर दूर गांव में इसे सुरक्षित लैंड किया गया। सभी सवार सुरक्षित थे। 


ये आई थी प्रोब्लम 
बताया जा रहा है कि रूटीन ट्रेनिंग पर निकले इस हेलीकॉप्टर के टेल रोटर में वाइब्रेशन होने लगा था, जिसकी वजह से इमरजेंसी लैंडिंग की गई। टेल रोटर दरअसल, हेलीकॉप्टर के पिछले सिरे पर पाया जाता है और इसका प्राथमिक कार्य मुख्य रोटर द्वारा टॉर्क प्रभाव का प्रतिकार करना है। यदि टेल रोटर नहीं होता, तो हेलीकॉप्टर मुख्य रोटर की विपरीत दिशा में घूमता।

एक दिन पहले एयर शो
गौरतलब है कि वायुसेना के 91वें स्थापना दिवस पर शनिवार को भोपाल के बड़े तालाब पर सबसे बड़ा एयर शो हुआ था। इसमें चिनूक, एमआई 17 ग्लोबमास्तर, तेजस, सारंग हेलीकॉप्टर और सूर्यकिरण दस्ते ने प्रस्तुति दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed