{"_id":"672b1ce6d56eb60e6d0468e1","slug":"mp-news-ed-s-big-action-in-bhopal-raid-on-the-premises-of-chartered-accountant-bc-jain-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: 42 करोड़ से जुड़े घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, भोपाल के एक बड़े चार्टर्ड अकाउंटेंट के ठिकानों पर छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: 42 करोड़ से जुड़े घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, भोपाल के एक बड़े चार्टर्ड अकाउंटेंट के ठिकानों पर छापेमारी
Wed, 06 Nov 2024 11:24 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 06 Nov 2024 11:24 PM IST
सार
बीसी जैन की फर्म कई प्रमुख उद्योगपतियों और व्यवसायियों के वित्तीय मामलों का प्रबंधन करती है, जिसके चलते यह छापेमारी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
विज्ञापन
ED
- फोटो : ANI
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत पर भोपाल के प्रमुख चार्टर्ड अकाउंटेंट के ठिकानों समेत पांच जगह बड़ी कार्रवाई की। ईडी की टीम ने बुधवार सुबह छह बजे अरेरा कॉलोनी स्थित उनके निवास और कंपनी के कार्यालय समेत पांच जगह पर यहां छापेमारी की। बताया जा रहा है कि ईडी की इस कार्रवाई का मुख्य कारण चार साल पुराना 42 करोड़ रुपये का बैंक घोटाला है, जो एक्सेल व्हीकल प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा हुआ है। इस घोटाले में कंपनी के निदेशक और गारंटरों ने बैंक ऑफ इंडिया से लगभग 42 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी। इस कंपनी के के वित्तीय मामले चार्टर्ड अकाउंटेड के पास थे। यह मामला 2019 में सीबीआई की भोपाल शाखा में दर्ज किया गया था और बाद में दिसंबर 2022 में मुंबई इकोनॉमिक ऑफेंस ब्रांच द्वारा दूसरी एफआईआर दर्ज की गई। इस मामले में पांच आरोपी बनाए गए थे और बाद में यह जांच सीबीआई ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को सौंप दी थी।
कई कारोबियों से हैं संबंध
चार्टर्ड अकाउंटेड का नाम प्रदेश के बड़े उद्योगपतियों और व्यवसायियों से जुड़ा हुआ है। उनकी फर्म वित्तीय मामलों का प्रबंधन करती है, जो कई बड़े कारोबारी और उद्योगपतियों से संबंधित हैं। सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी वित्तीय अनियमितताओं के मामले में की गई है। हालांकि, ईडी की ओर से इस कार्रवाई पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
कई कारोबियों से हैं संबंध
चार्टर्ड अकाउंटेड का नाम प्रदेश के बड़े उद्योगपतियों और व्यवसायियों से जुड़ा हुआ है। उनकी फर्म वित्तीय मामलों का प्रबंधन करती है, जो कई बड़े कारोबारी और उद्योगपतियों से संबंधित हैं। सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी वित्तीय अनियमितताओं के मामले में की गई है। हालांकि, ईडी की ओर से इस कार्रवाई पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
