फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: E-office system will be implemented in all departments from January 1, transparency and speed in work

MP News: सभी विभागों में एक जनवरी से ई-ऑफिस प्रणाली लागू होगी, कार्य-प्रणाली में पारदर्शिता और गति बढ़ेगी

Fri, 25 Oct 2024 09:36 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 25 Oct 2024 09:36 PM IST
सार

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने मंत्रालय में बैठक में विकसित मध्यप्रदेश के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने सभी विभागों को 1 जनवरी 2025 तक ई-ऑफिस प्रणाली लागू करने के निर्देश दिए। 
 

विज्ञापन
MP News: E-office system will be implemented in all departments from January 1, transparency and speed in work
सीएस अनुराग जैन ने विभागाध्यक्षों की बैठक ली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के सभी विभागों के कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली लागू होगी। शुक्रवार को मंत्रालय में मुख्य सचिव अनुराग जैन ने विभागाध्यक्षों और निगम-मंडलों के प्रबंध संचालकों के साथ बैठक की। बैठक में विकसित मध्य प्रदेश के निर्माण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी विभागों में एक जनवरी 2025 तक ई-ऑफिस प्रणाली लागू करने का निर्देश दिया। जैन ने कहा कि ई-ऑफिस से कार्य-प्रणाली में पारदर्शिता और कार्यों की गति में सुधार आएगा, जिससे योजनाओं का त्वरित क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सकेगा।
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने प्रदेश में आय के नए स्रोत खोजने और निवेश बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने निवेश प्रस्तावों का फॉलोअप करने और निवेशकों से निरंतर संपर्क में रहने की बात कही। इसके अतिरिक्त, उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, संबंल योजना और पीएम-किसान योजना के क्रियान्वयन में आ रही चुनौतियों पर चर्चा की और समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारियों को समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया। जैन ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों की ई-केवाईसी अभियान चलाकर कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में आ रही शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन


बैठक में सुशासन, लोक सेवा गारंटी, राजस्व वृद्धि और मानव संसाधन प्रबंधन जैसे बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों ने विभागीय समस्याओं, नवाचार और योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित जानकारी भी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed