फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: E-inauguration of three community mediation centers in Bhopal, disputes can be resolved free of cost

MP News: भोपाल में तीन सामुदायिक मध्यस्थता केंद्रों का ई-लोकार्पण, विवादों का नि:शुल्क करा सकेंगे समाधान

Thu, 12 Feb 2026 05:31 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 12 Feb 2026 05:31 PM IST
सार

भोपाल में तीन नए सामुदायिक मध्यस्थता केंद्रों का ई-लोकार्पण किया गया। इन केंद्रों पर लोग पारिवारिक और संपत्ति विवादों का निःशुल्क और आपसी सहमति से समाधान करा सकेंगे।

विज्ञापन
MP News: E-inauguration of three community mediation centers in Bhopal, disputes can be resolved free of cost
भोपाल में सामुदायिक मध्यस्थता केंद्रों का लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायाधीश एवं मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति विवेक रूसिया ने गुरुवार को भोपाल स्थित तीन सामुदायिक मध्यस्थता केंद्रों का ई-लोकार्पण किया। यह कार्यक्रम मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के ऑडिटोरियम से आयोजित किया गया। भोपाल में जिन केंद्रों का शुभारंभ हुआ, उनमें लोक सामुदायिक मध्यस्थता केंद्र (कलेक्टर कार्यालय), सर्व समाज सामुदायिक मध्यस्थता केंद्र (पत्रकार कॉलोनी) और ग्लोबल सामुदायिक मध्यस्थता केंद्र (आकृति बिजनेस सेंटर, बावड़िया कलां) शामिल हैं। इसके साथ ही ग्वालियर में एक सामुदायिक मध्यस्थता केंद्र का भी ई-लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Indore News: नई चमक के साथ लौट रहा लालबाग का दरबार हॉल, अगले हफ्ते से खुलेंगे दरवाजे
विज्ञापन


कार्यक्रम में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की सदस्य सचिव सुश्री सुमन श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में न्यायमूर्ति रूसिया ने कहा कि इन केंद्रों के माध्यम से पक्षकार पारिवारिक, संपत्ति और अन्य विवादों का निःशुल्क तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में समाधान करा सकेंगे। उन्होंने सामुदायिक मध्यस्थता केंद्रों की शुरुआत को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि स्वैच्छिक सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से प्रदेशभर में ऐसे और केंद्र खोले जाएंगे। उन्होंने विवाद रहित समाज के निर्माण की आशा भी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुलेंगे महाकाल के पट, 10 लाख श्रद्धालुओं के आगमन का अनुमान; तैयारी पूरी

लोक सामुदायिक मध्यस्थता केंद्र, कलेक्टर कार्यालय भोपाल में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार श्रीवास्तव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अग्निन्ध्र कुमार द्विवेदी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनीत अग्रवाल, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सर्व समाज सामुदायिक मध्यस्थता केंद्र, पत्रकार कॉलोनी में विशेष न्यायाधीश राजर्षि श्रीवास्तव, मध्यस्थता केंद्र प्रभारी पवन गुरु और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। ग्लोबल सामुदायिक मध्यस्थता केंद्र, बावड़िया कलां में 15वें जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कुमुदिनी पटेल, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी राहुल सिंह यादव, मध्यस्थता केंद्र प्रभारी प्रतिभा राजगोपाल सहित अन्य सामुदायिक मध्यस्थ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed