फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Dr. Ajay Khemaria of Shivpuri became the Commissioner for Persons with Disabilities, is the director

MP News: शिवपुरी के डॉ. अजय खेमरिया बने दिव्यांगजन आयुक्त, मंगलम संस्था के है संचालक

Sun, 26 Oct 2025 07:31 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 26 Oct 2025 07:31 AM IST
सार

मध्य प्रदेश सरकार ने डॉ. अजय खेमरिया को तीन साल के लिए राज्य का दिव्यांगजन आयुक्त नियुक्त किया है। वे मंगलम संस्था के संचालक हैं और उनका पद राज्य सरकार के सचिव के पद के बराबर रहेगा।  
 

विज्ञापन
MP News: Dr. Ajay Khemaria of Shivpuri became the Commissioner for Persons with Disabilities, is the director
वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार ने शिवपुरी के मंगलम संस्था के संचालक डॉ. अजय खेमरिया को राज्य का दिव्यांगजन आयुक्त नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति सचिव स्तर के पद के समकक्ष होगी और तीन वर्ष के लिए प्रभावी रहेगी। डॉ. खेमरिया का चयन राज्य स्तरीय तीन सदस्यीय सर्च कमेटी की सिफारिश पर किया गया। दिव्यांगजन आयुक्त का कार्यालय दिव्यांगजन न्यायालय के रूप में कार्य करेगा और दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 को लागू करने की जिम्मेदारी निभाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: दिग्गी के आरोपों पर रामेश्वर का पलटवार, बोले-तथ्यहीन बातों से जनता गुमराह होने वाली नहीं
विज्ञापन


डॉ. खेमरिया वर्तमान में शिवपुरी की मंगलम संस्था के संचालक हैं, जो दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए कार्य करती है। इससे पहले वे नागरिक सहकारी बैंक, पीजी कॉलेज प्रबंधन समिति, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष और किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनकी नियुक्ति को दिव्यांगजनों के अधिकारों और कल्याण के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इंदौर छेड़छाड़ कांड: सारंग बोले-शर्मनाक घटना, दोषी को मिलेगी सख्त सजा; शर्मा ने कहा NSA के तहत होगी कार्रवाई
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed