MP News: दिग्विजय सिंह ने गुलाम नबी पर साधा निशाना, बोले-भाजपा और मोदी जी की बैसाखियों से क्या हासिल कर लेंगे
दिग्विजय सिंह ने कहा कि गुलाम नबी भाईजान आप कांग्रेस को क्या एक्सप्रोज और डेमोलिश करेंगे। पहले कश्मीर में अपनी पार्टी को तो बचा लीजिए।
विस्तार
इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि गुलाम नबी भाईजान आप कांग्रेस को क्या एक्सपोज और डेमोलिश करेंगे। पहले कश्मीर में अपनी पार्टी को तो बचा लीजिए।
गुलाम नबी भाईजान आप कांग्रेस को क्या expose और demolish करेंगे, पहले कश्मीर में अपनी पार्टी को तो बचा लीजिए।
40 साल कांग्रेस में रहकर आपने पार्टी के साथ दगा कर दिया..अब भाजपा व मोदी जी की बैसाखियों के सहारे क्या हासिल कर लेंगे !! https://t.co/8eVsWlA5EZ— digvijaya singh (@digvijaya_28) April 5, 2023विज्ञापन
सिंह ने कहा कि 40 साल कांग्रेस में रहकर आपने पार्टी के साथ दगा कर दिया। अब भाजपा व मोदी जी की बैसाखियों के सहारे क्या हासिल कर लेंगे? गुलाम नबी आजाद ने अपनी आत्मकथा को लेकर मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं कांग्रेस को बेनकाब और पूरी तरह ध्वस्त नहीं करना चाहता। नेतृत्व के साथ मेरे कुछ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी या कांग्रेस की विचारधारा से मेरे कोई मतभेद नहीं हैं।
आजाद ने कहा कि बेशक मैंने अपनी किताब में नेहरू जी के समय में, इंदिरा जी के समय में, राजीव जी के समय में क्या गलत हुआ, इसका उल्लेख किया है, लेकिन मैंने यह भी कहा कि वे बड़े नेता थे।
