फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Debt waiver in MP, Kamal Nath said – Farmers loan will be waived if Congress government is formed

MP News: एमपी में कर्जमाफी का दांव, कमलनाथ बोले- कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा

Sun, 15 Jan 2023 02:18 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 15 Jan 2023 02:18 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में 2023 के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके पहले बीजेपी और कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया है। इस बीच पीसीसी चीफ कमलनाथ ने वोटरों को साधने दांव चलना शुरू कर दिया है। नाथ ने एक बार फिर किसानों का कर्ज माफ करने की बात कही है।

विज्ञापन
MP News: Debt waiver in MP, Kamal Nath said – Farmers loan will be waived if Congress government is formed
कमलनाथ - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने एक बार फिर कर्जमाफी का दांव खेला है। कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

 
मध्य प्रदेश में 2023 के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके पहले बीजेपी और कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया है। इस बीच पीसीसी चीफ कमलनाथ ने वोटरों को साधने दांव चलना शुरू कर दिया है। नाथ ने एक बार फिर किसानों का कर्ज माफ करने की बात कही है। सोशल मीडिया पर पीसीसी चीफ ने कहा कि मध्य प्रदेश में किसानों के लगातार डिफाल्टर होने के समाचार सामने आ रहे है। जब कांग्रेस सत्ता में थी तो हमने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ कर दिया था और बाकी किसानों का कर्ज माफ करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। लेकिन किसान विरोधी शिवराज सरकार ने किसानों की कर्ज माफी बंद कर दी और किसानों को कर्ज के दलदल में धकेल दिया।
विज्ञापन

 
हम जुमले नहीं उछालते
नाथ ने कहा कि मैं मध्य प्रदेश के किसान भाईयों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि कुछ महीने बाद प्रदेश में फिर से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी और किसान भाईयों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। हम प्रदेश के किसानों के जीवन में खुशहाली लाएंगे और उन्हें कर्ज के चंगुल से मुक्ति दिलाएंगे। हम भाजपा की तह जुमले नहीं उछालते, जो कहते हैं वह करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती

बता दें इससे पहले की पीसीसी चीफ ने किसानों की माफी का दावा किया था। इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसते हुए कहा था कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। कांग्रेस ने 10 दिन में कर्ज माफी का वादा किया था, लेकिन डेढ़ साल तक माफ नहीं कर पाए। हालांकि बीजेपी और कांग्रेस के आरोप प्रत्यारोप से सियासी पारा चढ़ा हुआ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed