{"_id":"6586b31703d4b04a81053b64","slug":"mp-news-cyber-attack-on-e-municipality-software-civic-services-disrupted-in-412-municipal-bodies-except-bh-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: MP के ई-नगर पालिका सॉफ्टवेयर पर सायबर अटैक, भोपाल को छोड़ 412 नगरीय निकाय में नागरिक सेवाएं बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: MP के ई-नगर पालिका सॉफ्टवेयर पर सायबर अटैक, भोपाल को छोड़ 412 नगरीय निकाय में नागरिक सेवाएं बाधित
Sat, 23 Dec 2023 03:54 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 23 Dec 2023 03:54 PM IST
सार
मध्य प्रदेश नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के ई नगर पालिका सॉफ्टवेयर पर सायबर अटैक हुआ है। इसके चलते विभाग के सर्वरों को बंद कर दिया गया है। इससे भोपाल को छोड़ 412 नगरीय निकाय में नागरिक सेवाएं मंगलवार तक बहाल होंगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की ऑनलाइन सेवाओं के लिए संचालित ई-नगरपालिका सॉफ्टवेयर पर सायबर अटैक हुआ है। विभाग की तरफ से जानकारी दी गई कि 21 दिसंबर को सॉफ्टवेयर पर सायबर अटैक हुआ है। इसके बाद बतौर एहतिहात सुबह 11 बजे विभाग के सभी सर्वरों तथा संचालित नेटवर्क को टीम ने तुरंत बंद कर दिया। इसके बाद इंडियन कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम तथा सायबर पुलिस को सूचना दी गई है।
बैकअप डाटा सुरक्षित
अधिकारियों ने बताया कि संधारित डाटा के लीक होने के कोई साक्ष्य प्राप्त नहीं हुए हैं। विभाग का बैकअप डाटा अभी सुरक्षित है। इंडियन कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार एमपीएसईडीसी तथा विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में सिस्टम को दोबारा चालू करने का काम किया जा रहा है। सोमवार या मंगलवार को ई नागरिक सेवाओं को दोबारा बहाल कर दिया जाएगा।
यह सेवाएं फिलहाल रहेगी प्रभावित
सॉफ्टवेयर के सर्वर को बंद करने के कारण प्रॉपर्टी टैक्स, मेरिज सर्टिफिकेट, वॉटर कनेक्शन, बिल भुगतान तथा ट्रेड लाइसेंस की सेवाएं प्रभावित रहेंगी। यह सेवाएं 413 में से 412 नगरीय निकाय में सोमवार या मंगलवार तक बहाल हो सकेंगी।
विज्ञापन
भोपाल में नहीं हुआ कोई असर
सायबर अटैक का असर भोपाल को छोड़कर बाकी नगरीय निकायों में हुआ है। दरअसल भोपाल में ई-नगरपालिका सॉफ्टवेयर की जगह बीएमसी ऑनलाइन वेबसाइट का उपयोग किया जाता है। जिस पर सायबर अटैक का कोई असर नहीं हुआ।