फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Controversy over the photo of Collector-Commissioner saluting the RSS flag, Diggy said to CS – there

MP News: कलेक्टर-कमिश्नर की RSS ध्वज को प्रणाम करने की फोटो पर विवाद, दिग्गी CS से बोले- आपस कोई उम्मीद नहीं

Sun, 18 Jun 2023 12:55 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 18 Jun 2023 12:55 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य सभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने पूरी संवैधानिक व्यवस्था को बर्बाद कर दिया। मुख्य सचिव महोदय आप से तो हमें कोई उम्मीद नहीं है फिर भी देखते हैं कि आप कितने निष्पक्ष हैं। 

विज्ञापन
MP News: Controversy over the photo of Collector-Commissioner saluting the RSS flag, Diggy said to CS – there
विवेक तंखा ने कलेक्टर और नगर निगम कमिश्नर की तस्वीर शेयर की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतना में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के कार्यक्रम में कलेक्टर अनुराग वर्मा और नगर निगम आयुक्त राजेश शाही के ध्वज को प्रणाम करने की फोटो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा कर दिया है। इस पर कांग्रेस ने भाजपा पर संवैधानिक व्यवस्था को बर्बाद करने का आरोप लगाया। दिग्विजय सिंह ने मुख्य सचिव पर तंज कसते हुए लिखा कि आपसे हमें कोई उम्मीद नहीं है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


रविवार को कांग्रेस राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने सोशल मीडिया पर सतना कलेक्टर और नगर निगम कमिश्नर की आरएसएस के ध्वज को प्रणाम करने की तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा कि सतना में आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल होकर ध्यव प्रणाम करने की तस्वीर सतना कलेक्टर और नगर नगम आयुक्त की है। ऐसे रिश्तों से लोक अधिकारी निष्पक्ष चुनाव कैसे करा पाएंगे। ऐसे सब अधिकारियों को चुनाव संबंधित तैयारियों से दूर रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने आगे लिखा कि मध्य प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी से अपेक्षा है ऐसे अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही करें। क्या सीएस ऐसा करेंगे। उनका रिटायरमेंट के पश्चता दूसरा एक्सटेंशन दिया गया है। मध्य प्रदेश की आठ करोड़ जनता अधकारियों से निष्पक्षता की अपेक्षा करती है। जो अधिकारी राजनीति करेंगे उनके सितारें गर्दिश में जरूर जाएंगे। 


इस पर पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य सभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने पूरी संवैधानिक व्यवस्था को बर्बाद कर दिया। मुख्य सचिव महोदय आप से तो हमें कोई उम्मीद नहीं है फिर भी देखते हैं कि आप कितने निष्पक्ष हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed