फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Controversial statement of Kalicharan Maharaj, objectionable remarks about Gandhiji, called Nathuram

MP News: कालीचरण महाराज का विवादित बयान, गांधीजी को लेकर की आपत्तिजनक टिप्पणी, नाथूराम गोडसे को बताया 'महात्मा

Tue, 03 Dec 2024 08:14 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 03 Dec 2024 08:14 PM IST
सार

भोपाल में नीम करोली महाराज के 125वें जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए कालीचरण महाराज ने हिंदू समाज को एकजुट करने का आह्वान किया।  

विज्ञापन
MP News: Controversial statement of Kalicharan Maharaj, objectionable remarks about Gandhiji, called Nathuram
कालीचरण महाराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने बयानों के कारण हमेशा विवादों में रहने वाले कालीचरण महाराज ने एक बार फिर महात्मा गांधी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में कालीचरण ने नाथूराम गोडसे को 'महात्मा' बताते हुए महात्मा गांधी को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उद्देश्य अच्छा हो, तो हत्या करना बुरी बात नहीं है, और यह तर्क देते हुए उन्होंने राम जी का उदाहरण भी दिया। कालीचरण के इस बयान के बाद सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। कालीचरण महाराज भोपाल में नीम करोली महाराज के 125वें जन्मोत्सव पर आयोजित एक भक्तमंडल कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी पर विवादित टिप्पणी की। कालीचरण ने कहा कि नाथूराम गोडसे महात्मा थे, और अगर उद्देश्य अच्छा हो तो हत्या करना बुरी बात नहीं है। गांधीजी दुरात्मा थे और नाथूराम गोडसे महात्मा थे। उन्होंने यहां तक कहा कि रघुपति राघव राजाराम देश को बचाने वाले नाथूराम थे। 
विज्ञापन


हिंदुओं से 10 बच्चे पैदा करने की अपील
कालीचरण महाराज ने हिंदू समाज से भी एक अपील की और कहा कि हिंदुओं को 10 बच्चे पैदा करने चाहिए। उनका कहना था कि हिंदुओं को अपने जातिवाद को खत्म करने के लिए एकजुट होना चाहिए। साथ ही, उन्होंने हिंदू समाज से देश के 94 करोड़ हिंदुओं को एक साथ आने की अपील की और पाकिस्तान में हिंदुओं को मिल रहे सम्मान का उदाहरण देते हुए भारत में भी मुस्लिमों को उतना ही सम्मान मिलने की बात की।
विज्ञापन


हिंदू विरोधी सभी कानून खत्म करने की मांग की 
उन्होंने चुनाव लड़ने की बात पर कहा कि ‘धन नहीं है, इसलिए मैं चुनाव नहीं लडूंगा। साधु संतों को राजनीति में आना चाहिए। उन्होंने बातचीत के दौरान वक्फ बोर्ड खत्म करने की भी बात कही। साथ ही हिन्दू विरोधी सभी कानून खत्म करने की मांग की। उन्होंने अन्य मुद्दों पर भी बयान देते हुए कहा कि हिन्दू राष्ट्र के लिए सभी एक हों। बांग्लादेश जैसे हालत यहां ना हो, इसलिए हिन्दू राष्ट्र होना है। जातिवाद, हिंदुत्व को खत्म कर रहा है।कर्म से ब्राह्मण, वैश्य होता है, जाति से न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ण व्यवस्था खत्म करने की मांग
कालीचरण ने देश में वर्ण व्यवस्था को समाप्त करने की बात भी की। उनका कहना था कि जाति आधारित कोई व्यवस्था नहीं होनी चाहिए और स्कूलों में बच्चों की जाति को लिखने पर रोक लगाई जानी चाहिए। कालीचरण के इस बयान पर कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है।  वहीं, कालीचरण महाराज के बयान पर कांग्रेस ने जमकर निशाना साधा। कांग्रेस के मीडिया सलाहकार केके मिश्रा ने कहा कि कुछ लोग भाजपा से पैसे लेकर बयान दे रहे है। कालीचरण जैसे लोग वास्तविक संत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed