फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Congress will increase focus on OBC, SC and ST to form government

MP News: सरकार बनाने कांग्रेस ओबीसी, एससी और एसटी पर बढ़ाएगी फोकस

Mon, 17 Apr 2023 10:59 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 17 Apr 2023 10:59 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आवास पर कांग्रेस की चुनाव अभियान समिति की बैठक में चर्चा हुई। बैठक में ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग पर फोकस  और मालवा-विंध्य में सक्रियता बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। 

विज्ञापन
MP News: Congress will increase focus on OBC, SC and ST to form government
कांग्रेस की बैठक में बैठे कमलनाथ और अन्य नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए कांग्रेस ने अपनी  तैयारी तेज कर दी है। कांग्रेस अब ओबीसी, एससी और एसटी सीटों पर ज्यादा फोकस करेगी।  इसे लेकर सोमवार को भोपाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आवास पर कांग्रेस की चुनाव अभियान समिति की बैठक में चर्चा हुई। पिछली बार कांग्रेस को अनुसूचित जनजाति को बड़ी संख्या में सीटें मिली थे, जिससे उसने सत्ता में वापसी की थी। अब कांग्रेस अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति वर्ग के बीच सक्रिय होगी। 
विज्ञापन


बता दें, भाजपा भी अनुसूचित जाति और जनजाति के वोटरों को साधने के लिए लगातार कार्यक्रम कर रही है। आरएसएस ने आदिवासी क्षेत्रों में काम शुरू कर दिया है। वहीं, कांग्रेस अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के वोटरों के बीच पहुंचेगी। कांग्रेस जनता को बताएगी कि ओबीसी के लिए 27 फीसदी आरक्षण उनकी सरकार ने ही लागू किया जबकि भाजपा सरकार के कारण ओबीसी वर्ग को आरक्षण से वंचित रहना पड़ा। इसको लेकर कांग्रेस जल्द काम शुरू करेगी। 
विज्ञापन


इसके अलावा बैठक में हारी हुई सीटों पर भी चर्चा हुई। लगातार हार रही सीटों पर कांग्रेस के दिग्गज नेता लगातार दौर करेंगे। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह लगातार इन सीटों पर दौरा कर रहे हैं। उन्होंने अपने फीडबैक की भी बैठक में चर्चा की। पार्टी ने मालवा निमाड़ और विंध्य पर अधिक फोकस करने को लेकर भी चर्चा की। पार्टी जल्द ही विंध्य क्षेत्र में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर कार्यक्रम भी बनाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में ये थे मौजूद
बैठक में दिग्विजय सिंह, अजय सिंह, डॉक्टर गोविंद सिंह, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव, सुरेश पचौरी, सज्जन सिंह वर्मा  जीतू पटवारी, बाला बच्चन, मीनाक्षी नटराजन, तरुण भनोट, जयवर्धन सिंह, रामनिवास रावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed