फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Congress stuck by tweeting old opinion poll, Chief Minister said- Congress now has the support of lie

MP News: पुराने ओपिनियन पोल को ट्वीट कर फंसी कांग्रेस, मुख्यमंत्री ने कहा- कांग्रेस को अब झूठ का सहरा

Sat, 09 Sep 2023 05:40 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 09 Sep 2023 05:40 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित तमाम भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर हमला बोल दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को अब झूठ का ही सहारा है।

विज्ञापन
MP News: Congress stuck by tweeting old opinion poll, Chief Minister said- Congress now has the support of lie
भाजपा-कांग्रेस - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियां मैदान में डटी हुई हैं। इसी बीच कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने एक समाचार चैनल के पुराने ओपिनियन पोल को ट्वीट कर फंस गए हैं। दरअसल मप्र कांग्रेस के नेताओं ने जिस ओपिनियन पोल को ट्वीट कर इस वर्ष का चुनावी सर्वे बताकर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने की बात कह रहे हैं, वह सर्वे बहुत पुराना बताया जा रहा है। समाचार चैनल के प्रबंधन ने भी ट्वीटकर स्पष्ट कर दिया है कि उनके पुराने ओपिनियन पोल से छेड़छाड़ कर इसे सोशल मडिया में ट्वीट किया जा रहा है। पार्ट वे वर्ष 2023 में मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर इस तरह का न तो कोई चुनावी सर्वे किया है और न ही ओपिनियन पोल जारी किया है। एक समाचार चैनल के पुराने ओपिनियन पोल को छेड़छाड़ कर प्रचारित कर जनता को भ्रमित करना करार दिया है। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित तमाम भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर हमला बोल दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को अब झूठ का ही सहारा है।
विज्ञापन


इसीलिए जन आक्रोश झेलना पड़ रहा
कांग्रेस नेताओं द्वारा विधानसभा चुनाव को लेकर फैलाए जा रहे झूठे प्रोपेगेंडे को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस को अब झूठ का सहारा है। लेकिन इस बार झूठे और फर्जी सहारे कांग्रेस के काम नहीं आएंगे। इसलिए कांग्रेस को जन आक्रोश झेलना पड़ रहा है। ज्ञात हो कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश में जन आक्रोश यात्रा 15 सितंबर से निकाल रही है। इसको लेकर मुख्यमंत्री पहले ही कह चुके हैं जिसको प्रदेश की जनता का आशीर्वाद मिला है, वह भाजपा है और भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है। लेकिन कांग्रेस को जनता का आक्रोश मिला है, इसलिए कांगे्रस पार्टी जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है।
विज्ञापन


कमलनाथ और बंटाढार के झूठ का जवाब देगी भाजपा: शर्मा
इस मामले पर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि  कांग्रेस ने प्रदेश में हार के डर से बौखलाकर एक राष्ट्रीय न्यूज चैनल की बाईट को जिस प्रकार से एडिट करके झूठ परोसने का काम किया है और जिस तरह से पूर्व मुख्यमंत्री मि. बंटाधार के द्वारा ट्वीट किया गया है, उससे स्पष्ट है कि कांग्रेस हार के डर से बौखला गई है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता इनके झूठ का जवाब देने के लिए प्रत्येक बूथ पर सजग प्रहरी बनकर खड़ा है और कमलनाथ तथा दिग्विजय सिंह का झूठ मध्यप्रदेश में नहीं चलेगा। पार्टी इसका का जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्राओं की लोकप्रियता से घबराई कांग्रेस, झूठ का रिकार्ड बना रहे कमलनाथ और दिग्विजय सिंह
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि 2003 से पहले बंटाढार युग में मध्यप्रदेश जिस दुर्दशा का शिकार था, उसे लेकर प्रदेश के लोगों में व्यापक आक्रोश मौजूद है। भाजपा प्रदेश में जो जन आशीर्वाद यात्राएं निकाली जा रही है, वो जनता को यह बता रही हैं कि बंटाढार युग के प्रदेश को भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने विकास के उच्चतम स्तर पर पहुंचा दिया है। इसके चलते जन आशीर्वाद यात्राओं को व्यापक जन समर्थन मिल रहा है। जनता के इस समर्थन और यात्राओं के प्रति उमड़ रहे उत्साह से घबराई कांग्रेस झूठ का सहारा ले रही है। शर्मा ने कहा कि न्यूज चैनल के मैनेजिंग डायरेक्टर ने भी यह स्पष्ट किया है कि जो न्यूज फैलाई जा रही है, वह फेक न्यूज है और हमारी खबर को जिस तरह से एडिट करके उसका दुरुपयोग किया जा रहा है, उसके खिलाफ हम कानूनी कार्रवाई करेंगे। वीडी शर्मा ने कहा कि कमलनाथ और मि. बंटाढार दिग्विजय सिंह प्रदेश में झूठ का रिकार्ड बना रहे हैं।


जल्द कार्रवाई होगी: मिश्रा
प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस खबरों को एडिट करके, फेक न्यूज फैलाकर लगातार लोगों को भ्रमित करने का काम करती रही है। उन्होंने कहा कि फेक न्यूज सोशल मीडिया पर फैलाने और उसके दुरुपयोग को लेकर कांग्रेस के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed