फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Congress leader Mona Sustani and former BSP MLA Usha Chaudhary join BJP, Pritam Lodhi returns home

MP News: कांग्रेस नेता मोना सुस्तानी और BSP से पूर्व MLA ऊषा चौधरी भाजपा में शामिल, प्रीतम लोधी की घर वापसी

Sun, 26 Mar 2023 08:46 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 26 Mar 2023 08:46 PM IST
सार

मोना सुस्तानी ने 2019 में राजगढ़ से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा था, जिसमें उनको हार का सामना करना पड़ा था। सुस्तानी दो बार जिला पंचायत और एक बार जनपद सदस्य रही है।

विज्ञापन
MP News: Congress leader Mona Sustani and former BSP MLA Usha Chaudhary join BJP, Pritam Lodhi returns home
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते प्रीतम लोधी, मोना सुस्तानी, उषा चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति दलों में नेताओं का एक दल से दूसरे दल में आने-जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। रविवार को दिग्विजय सिंह के गढ़ राजगढ़ से मोना सुस्तानी और रैगांव से बसपा से पूर्व विधायक उषा चौधरी को भाजपा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। वहीं, ब्राह्माणों पर टिप्पणी के बाद निष्कासित प्रीतम लोधी की घर वापसी कराई गई। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष तीनों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद तीनों नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से सौजन्य भेंट की।
विज्ञापन

 
मोना के ससुर दो बार विधायक रह चुके
मोना सुस्तानी ने 2019 में राजगढ़ से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा था, जिसमें उनको हार का सामना करना पड़ा था। सुस्तानी दो बार जिला पंचायत और एक बार जनपद सदस्य रही है। मोना के ससुर गुलाब सिंह सुस्तानी दो बार विधायक रहे है। मोना नाथरा प्रथा के खिलाफ भी समाज सुधार का काम करती है। उन्होंने भाजपा ज्वाइंन करने पर कहा कि कांग्रेस में विकास के कार्य करने के मौके नहीं मिल पा रहे थे। राजगढ़ से चुनाव लड़ने को लेकर बोली कि पार्टी जिसको टिकट देंगी, उसका साथ दूंगी।
विज्ञापन

 
2013 में बसपा से थी विधायक
उषा चौधरी बसपा से 2013 में विधायक बनी। इसके बाद 2018 में चुनाव हार गई। फिर चौधरी कांग्रेस में शामिल हो गई थी। अब भाजपा ने कांग्रेस को टक्कर देने के लिए ऊषा को पार्टी ज्वाइंन कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ब्राह्मणों पर टिप्पणी पर निष्कासित हुए थे प्रीतम
उमा भारती के करीबी और लोधी समाज के नेता प्रीतम लोधी को भाजपा ने ब्राह्माणों के खिलाफ टिप्पणी करने पर पार्टी से निष्कासित कर दिया था। लोधी के माफी मांगने के बावजूद कार्रवाई की गई थी। इसके बाद प्रीतम लोधी ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उनकी रैलियों में भारी भीड़ उमड़ रही थी। ऐसा माना जा रहा है पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव में किसी नुकसान से बचने के लिए उनको दोबारा पार्टी ज्वाइंन कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed