फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Congress candidates will be declared soon, names of Nakulnath from Chhindwara and Kamleshwar Patel fr

MP News: विधानसभा चुनावों से लिया सबक, जल्द आएगी कांग्रेस की सूची, नकुल और पटेल का नाम तय

Sat, 02 Mar 2024 04:10 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 02 Mar 2024 04:10 PM IST
सार

Congress Loksabha Candidates List: लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता मार्च के दूसरे हफ्ते में लगने की संभावना है। भाजपा की लिस्ट तैयार है और मध्य प्रदेश के कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम भी लगभग तय हो गए हैं। कांग्रेस छिंदवाड़ा से नकुल नाथ और सीधी से कमलेश्वर पटेल को उतार सकती है। 

विज्ञापन
MP News: Congress candidates will be declared soon, names of Nakulnath from Chhindwara and Kamleshwar Patel fr
ग्राफिक्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने उम्मीदवारों की सूची जारी करने में देर की थी और उसका खामियाजा भी उसे भुगतना पड़ा था। पार्टी के कई नेता इस वजह से लोकसभा चुनावों के लिए जल्दी टिकट घोषित करने की मांग करते दिख रहे हैं। पार्टी ने 11 सीटों पर नाम तय कर लिए हैं। इनकी सूची आचार संहिता लगने से पहले सामने आ सकती है। सूत्रों की माने तो छिंदवाड़ा से नकुल नाथ और सीधी से कमलेश्वर पटेल का चुनाव लड़ना फिलहाल तय माना जा रहा है। 

विज्ञापन


कांग्रेस ने प्रत्येक लोकसभा सीट के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए थे। इन्होंने रायशुमारी के आधार पर नामों का पैनल तैयार किया है। समन्वयकों ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक 11 सीटों पर सिंगल नामों का पैनल है। यानी यहां पर नाम लगभग तय है। इंतजार तो सिर्फ औपचारिक घोषणा का है। बताया जा रहा है कि छिंदवाड़ा, सीधी, जबलपुर, विदिशा, गुना, मुरैना और मंदसौर लोकसभा सीट पर सिंगल नाम तय हुए है। इन सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा जल्द हो सकती है। छिंदवाड़ा में नकुलनाथ और सीधी में कमलेश्वर पटेल को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। नकुलनाथ तो एक तरह से अपने टिकट की घोषणा पहले ही कर चुके हैं। इसी तरह बैतूल सीट पर पिछली बार के पराजित प्रत्याशी रामू टेकाम, मुरैना सीट पर पूर्व विधायक डॉ. गोविंद सिंह, मंडला में अशोक मर्सकोले और विधायक नारायण सिंह पट्टा का नाम आ रहा है। झाबुआ में पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया प्रत्याशी हो सकते हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी संकेत दे चुके हैं कि पार्टी की मध्य प्रदेश के उम्मीदवारों की पहली सूची 10 मार्च तक आ जाएगी। बाकी सीटों पर पैनल से नाम तय किया जा रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं को मिलेगा मौका
मध्य प्रदेश में कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची दो हिस्सों में आने की सूचना है। 2019 में प्रदेश में सिर्फ छिंदवाड़ा सीट बचाने में ही कांग्रेस को कामयाबी मिली थी। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का यहां दबदबा रहा है। उनके बेटे नकुल नाथ यहां से सांसद हैं। माना जा रहा है कि उन्हें दोबारा टिकट मिलेगा। वहीं, प्रदेश की 29 में से कम से कम 15 सीटों पर पार्टी युवा और नए चेहरों को मौका देगी। ऐसा कर पार्टी दूर की सोच दिखा रही है। हालांकि, कुछ सीटों पर नेताओं का नाम तलाशने में भी पार्टी को मेहनत करनी पड़ रही है।  


28 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस 
मध्य प्रदेश में भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होता रहा है। विधानसभा चुनावों में इंडिया गठबंधन के घटक समाजवादी पार्टी के साथ कांग्रेस सीटों को लेकर कोई समझौता करने में नाकाम रही थी। इस बार कोशिश है कि इंडिया गठबंधन एकजुटता दिखाकर चुनाव लड़ें। इसके लिए खजुराहो सीट समाजवादी पार्टी के लिए छोड़ने की बात कही जा रही है। पार्टी को 28 सीटों पर उम्मीदवार तय करने हैं।  

पटवारी का दावा- 15 सीटों पर कांग्रेस मजबूत
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दो दिन पहले शिवपुरी में दावा किया था कि इस बार पार्टी 29 में से कम से कम 15 सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा था कि लोकसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश के 80% उम्मीदवारों की सूची फाइनल है। 15 मार्च से पहले प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। हालांकि, उन्होंने पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने की संभावनाओं को पार्टी नेतृत्व पर छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी जो निर्देश देगी उसका पालन करूंगा। मैं पार्टी का सिपाही हूं। पार्टी के निर्देश सिर माथे पर। जब उनसे पूछा गया कि दिग्विजय सिंह और कमलनाथ भी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे क्या? तो उन्होंने कहा कि जो पार्टी निर्देश देगी वह भी उसी का पालन करेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed