फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Congress attacks tribal atrocities in the state, Surjewala says Shivraj Singh Chauhan should resign.

MP News: प्रदेश में आदिवासी अत्याचार पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले-शिवराज सिंह चौहान इस्तीफा दें

Wed, 20 Sep 2023 07:27 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 20 Sep 2023 07:27 PM IST
सार


सुरजेवाला ने कहा कि आदिवासी समाज अपने स्वाभिमान, आत्म सम्मान तथा जल-जंगल-जमीन की लड़ाई लड़ रहा है। इस लड़ाई में कांग्रेस पार्टी दृढ़ता से आदिवासी समाज के साथ खड़ी है।

विज्ञापन
MP News: Congress attacks tribal atrocities in the state, Surjewala says Shivraj Singh Chauhan should resign.
रणदीप सुरजेवाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के अनूपपुर में आदिवासी व्यक्ति की पिटाई के मामले में पीसीसी चीफ कमलनाथ के बाद अब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव और मध्य प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा है। सुरजेवाला ने कहा कि चप्पलों से पीटे जा रहे हैं, पेशाब से नहला रहे हैं, जानवरों का खाना खिला रहे हैं। भाजपाई आदिवासी गौरव व सम्मान पर यातनाओं का कहर ढा रहे हैं। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान से इस्तीफा देने की मांग की। 
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मध्य प्रदेश टंट्या भील, भीमा नायक, बादल भोई जैसे सैकड़ों स्वाभिमानी आदिवासी नायकों की पुण्य भूमि है। मध्य प्रदेश के कण-कण में 'जंगल, जमीन कोन री छे, आमरी छे-आमरी छे'। 'एक तीर, एक कमान - आदिवासी एक समान' इन नारों की अनुगूंज सुनाई देती है। मध्य प्रदेश को यह गौरव हासिल है कि देश के सबसे अधिक आदिवासी समाज के लोग अनादिकाल से यहां के मूल निवासी हैं। मगर 18 सालों के शिवराज राज में वे वीभत्स यातना, अमानवीय प्रताड़ना तथा आत्मा छलनी करने वाले कुकृत्यों के शिकार हैं। शिवराज इनके जिम्मेवार हैं। सत्ता के नशे में मदमस्त भाजपा नेताओं ने आदिवासी समाज के खिलाफ न सिर्फ अमानवीयता की सारी हदें पार की हैं, बल्कि उनकी नरपैशाचिक करतूतों ने पूरे मध्य प्रदेश को शर्मसार कर दिया है।
विज्ञापन


सुरजेवाला ने कहा कि कभी आदिवासी समाज के लोगों को अपमानित करने के लिए सरेआम निर्ममता से उनके ऊपर पेशाब करते हैं और वीडियो बनाकर वायरल कर देते हैं। कभी भाजपा नेता आदिवासी समाज के लोगों को उनके मृत रिश्तेदार के सम्मुख निर्ममता और बर्बरता से सिर पर चप्पलों से पीटते हैं। कभी आदिवासियों के खिलाफ प्रतिशोध की आग में जल रही शिवराज सरकार विदिशा में आदिवासियों पर गोलियां दागती है और आदिवासी युवक को मौत के घाट उतारती है। कभी कोरोना काल के दौरान शिवराज राज आदिवासी जिलों में ऐसा अनाज बांटती है, जो जानवरों के खाने लायक भी नहीं। कभी भाजपा सरकार आदिवासी भाईयों के 3 लाख 22 हजार से अधिक वनाधिकार पट्टे निरस्त कर उन्हें दरबदर की ठोकरें खाने के लिए छोड़ देती है। सुरजेवाला ने कहा कि आदिवासी समाज अपने स्वाभिमान, आत्म सम्मान तथा जल-जंगल-जमीन की लड़ाई लड़ रहा है। इस लड़ाई में कांग्रेस पार्टी दृढ़ता से आदिवासी समाज के साथ खड़ी है। क्या भाजपाई नेता तथा शिवराज सिंह चौहान आदिवासी समाज की पीड़ा और वेदना का जवाब देंगे। सुरजेवाला ने आदिवासी पर पिछले दिनों हुई घटनाओं को भी याद दिलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अनूपपुर की घटना का वीडियो वायरल
बता दें, अनूपपुर का भाजपा नेता द्वारा एक बुजुर्ग आदिवासी व्यक्ति को पीटते हुए वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में उनके बगल में अचेत अवस्था में एक व्यक्ति लेटा हुआ है। यह वीडियो प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने शेयर किया। इसके बाद भाजपा ने कार्रवाई करते हुए संबंधित भाजपा नेता को सभी पदों से हटा दिया है। इस मामले को लेकर कांग्रेस भाजपा पर हमलावर है।

कांग्रेस ने गिनाई पूर्व में हुई ये घटनाएं 
  • 18 सितंबर 2023 - दो आदिवासी बरनु गोंड और भोमासिंह अनूपपुर जा रहे थे। एक्सीडेंट के दौरान भोमा सिंह की मौके पर मौत हो गई। तभी वहां से गुजर रहे अनूपपुर के भाजपा मंडल अध्यक्ष जयगणेश दीक्षित ने बदहवास और मौत के सदमें में बैठे बरनु गौंड की चप्पलों से पिटाई कर दी। 
  •  13 मई 2021-देवास के नेमावर में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर जमीन में आठ फीट नीचे गाड़ दिया गया। पीड़ित परिवार छह माह तक न्याय की गुहार लगाता रहा। 
  •  मार्च 2023- इंदौर के महू में आदिवासी युवती के साथ गैंगरेप कर हत्या कर दी गई। इसका विरोध करने पर लोगों पर पुलिस ने फायरिंग और आंसू गैस के गोले दागे। 
  •  2 फरवरी 2023- हरदा में आदिवासी युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने युवक को ट्रैक्टर से बांधकर लाठी और डंडों से पीटा था। 
  • 10 मार्च 2023- अगस्त में विदिशा जिले के लटेरी के जंगलों में वन विभाग के एक दल ने कुछ लोगों पर गोलीबारी कर दी। जिसमें 32 वर्षीय आदिवासी की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। 
  •  जुलाई 2023- गुना के बमोरी थाना इलाके में धनोरिया गांव में एक आदिवासी महिला को कुछ लोगों ने जिंदा जलाने की कोशिश की। इसमें महिला 70 से 80 प्रतिशत झुलस गई।   
  •  जुलाई 2022 - देवास जिले में आदिवासी महिला की पिटाई के बाद जूतों की माला पहनाकर घुमाया गया। 
  •  2 मई 2022- सिवनी में तीन आदिवासी युवकों को घेर कर 15-20 लोगों ने लाठी डंडों से जमकर पीटा। इसमें दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई।  
  •  मई, 2022 - मंडला में तीन आदिवासियों की हत्या का मामला सामने आया। यहां छत पर सो रहे तीन लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। आरोपी महिला का सिर काट कर ले गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed