फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Congress appointed war room in-charge in 29 Lok Sabha constituencies of the state.

MP News: प्रदेश के 29 लोकसभा क्षेत्रों में कांग्रेस ने वॉर रूम प्रभारी नियुक्ति किए

Fri, 29 Mar 2024 10:05 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 29 Mar 2024 10:05 PM IST
सार

मप्र कांग्रेस सेंट्रल वॉर रूम द्वारा प्रदेश की 29 लोकसभा क्षेत्रों को आठ जोन में विभाजित कर लोकसभा स्तर पर लोकसभा प्रभारियों की नियुक्ति की है।

विज्ञापन
MP News: Congress appointed war room in-charge in 29 Lok Sabha constituencies of the state.
कांग्रेस लोगो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव की तैयारी में राजनीतिक पार्टियां जुट गई हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश में आसन्न लोकसभा चुनाव-2024 के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश के सभी 29 लोकसभा क्षेत्रों में व्यवस्थित चुनाव प्रचार-प्रसार के लिए क्षेत्रवार वार रूम स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसी के तहत मप्र कांग्रेस सेंट्रल वॉर रूम द्वारा प्रदेश की 29 लोकसभा क्षेत्रों को आठ जोन में विभाजित कर लोकसभा स्तर पर लोकसभा प्रभारियों की नियुक्ति की है। यह कांग्रेस प्रत्याशी, लोकसभा क्षेत्र, जिला प्रभारी एवं संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारियों और कांग्रेसजनों के बीच परस्पर समन्वय स्थापित कर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे। 
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस सेंट्रल वॉर रूम के चेयरमेन डॉ. महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि लोकसभा क्षेत्रवार वॉर रूम प्रभारी चंबल जोन के अंतर्गत आने वाले लोकसभा क्षेत्र मुरैना-अनिल परमार, भिंड-प्रमोद चौधरी, ग्वालियर-सतेन्द्र कुशवाह, गुना-शेखर वशिष्ठ, बुंदेलखंड जोन के अंतर्गत आने वाले लोकसभा क्षेत्र सागर-चक्रेश जैन, टीकमगढ़-राजीव जैन, खजुराहो-गणेश राव, दमोह-आशीष पटेल, विंध्य जोन के अंतर्गत आने वाले लोकसभा क्षेत्र सीधी-रजनीश श्रीवास्तव, सतना-संजीव अग्रवाल, शहडोल-राहुल दुबे और मयंक त्रिपाठी, महाकौशल जोन के अंतर्गत आने वाले लोकसभा क्षेत्र जबलपुर-प्रशांत मिश्रा, मण्डला-मनीष जैन, छिंदवाड़ा-रूपल बाकलीवाल और अनिकेत त्रिपाठी, बालाघाट-सुशील पालीवाल, नर्मदापुरम जोन के अंतर्गत आने वाले लोकसभा क्षेत्र होशंगाबाद-मोहन झलिया, बैतूल-गगन अग्रवाल, भोपाल जोन के अंतर्गत आने वाले लोकसभा क्षेत्र भोपाल-आदित्य सिंह और मुरली कुशवाह, राजगढ़-राशिद जमील, विदिशा-रामराज दांगी, मालवा जोन के अंतर्गत आने वाले लोकसभा क्षेत्र इंदौर-किशोर डोंगरे, खंडवा-अश्वनी चौहान, खरगोन-विवेक शर्मा, देवास-अजय राजौदा और सीताराम पवैया और उज्जैन जोन के अंतर्गत आने वाले लोकसभा क्षेत्र उज्जैन-प्रताप सिंह गुर, मंदसौर-सुरेश भाटी, धार-विजय शर्मा और रतलाम-राकेश झालानी को प्रभारी नियुक्ति किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed