फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Yadav said - Our government knows how to serve, I have an old relation with Chhattisgarh.

MP News: सीएम यादव बोले-हमारी सरकार सेवा करना जानती है, छत्तीसगढ़ से मेरा पुराना संबंध

Tue, 12 Mar 2024 10:25 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 12 Mar 2024 10:25 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। यहां अलग-अलग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भाग लिया। राज्य स्तरीय कृषक उन्नति योजना के बालोद में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल हुए।  

विज्ञापन
MP News: CM Yadav said - Our government knows how to serve, I have an old relation with Chhattisgarh.
सीएम डॉ.मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजनांदगांव में कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत जिले के एक लाख 23 हजार 131 किसानों को उपार्जित धान के अंतर की 638 करोड़ 23 लाख 84 हजार रुपये की राशि अंतरण कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया। राज्य स्तरीय कृषक उन्नति योजना के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन बालोद में किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय वर्चुअल माध्यम से यहां जुड़े और रिमोट का बटन क्लिक कर किसान उन्नति योजना की राशि किसानों के खाते में अंतरित की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार जनता की सेवा करना जानती है। छत्तीसगढ़ की जनता ने राज्य की प्रगति और विकास के लिए अनुकरणीय कार्य किए हैं। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव की सरकार के माध्यम से किसानों के घर धन की बरसात हो रही है। उन्होंने कहा कि विश्व में भारत का नाम गूंज रहा है। डॉ. मोहन यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि 21 वीं सदी भारत के युवाओं की होगी, जो आज परिलक्षित हो रही है। भारत में दोनों राज्य मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम गढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक और गारंटी आज पूरी हुई है। 
विज्ञापन


सीएम साय ने किया डॉ. यादव का स्वागत
इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित निवास पहुंचकर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर अभिवादन किया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को स्मृति चिन्ह भेंट किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने साय से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विकास के साथ ही दोनों प्रदेशों से जुड़े लोक कल्याण के विभिन्न विषयों पर चर्चा की। 
विज्ञापन


35 सालों से इस अंचल से संपर्क
यहां पर मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि  छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर आज आने का सौभाग्य मिला है। करीब साढ़े तीन दशक से इस अंचल से संपर्क है। विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी होने के नाते अक्सर रायपुर आना होता था। यहां आकर ऐसा महसूस हुआ कि अपने घर में ही हूं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आशा व्यक्त की कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश दोनों राज्यों में विकास के प्रयासों को सफलता मिलेगी। सभी क्षेत्रों में जनकल्याण के कार्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आचार्य विद्यासागर महाराज पूरे भारत और विश्व के संत थे  
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान डोंगरगढ़ में आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की जैन तीर्थक्षेत्र चंद्रगिरि डोंगरगढ़ में स्थित समाधि के दर्शन कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जैन समाज के नहीं पूरे भारत और विश्व के ऐसे संत थे, जिन्होंने विश्व के कल्याण की कामना हमेशा की है। उन्होंने आचार्य जी के अहिंसक कार्य की सराहना की। बता दें, जैन आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की 18 फरवरी को समाधि ली थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आश्रम में संचालित चल चरखा केंद्र का अवलोकन कर कर्मचारियों से कपड़ा बुनने की विधि की संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कपड़े की गुणवत्ता को भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed