Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM will interact with industrialists in Jaipur on investment, will present MP's industrial strength

MP News: जयपुर में उद्योगपतियों से निवेश पर संवाद करेंगे सीएम, एमपी की औद्योगिक ताकत का करेंगे प्रेजेंटेशन

Sat, 21 Mar 2026 05:32 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sat, 21 Mar 2026 05:32 AM IST
सार

मध्यप्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शनिवार को जयपुर में उद्योग जगत के दिग्गजों से सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान राज्य की औद्योगिक नीतियों, निवेश अवसरों और इंफ्रास्ट्रक्चर को प्रस्तुत कर निवेश आकर्षित करने की रणनीति पर फोकस रहेगा।

विज्ञापन
MP News: CM will interact with industrialists in Jaipur on investment, will present MP's industrial strength
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश की औद्योगिक क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से स्थापित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को जयपुर में उद्योगपतियों के साथ महत्वपूर्ण संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम जयपुर के आईटीसी राजपूताना में आयोजित ‘इंटरएक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट ऑपर्च्युनिटीज इन मध्यप्रदेश’ के तहत होगा। इस संवाद सत्र में मुख्यमंत्री यादव देश के प्रमुख औद्योगिक समूहों के प्रतिनिधियों के साथ निवेश संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा करेंगे। कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार की निवेश समर्थक नीतियों, प्रशासनिक तत्परता और पारदर्शी व्यवस्था को प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Uma Bharti: उमाभारती ने फिर भरी हुंकार, बोलीं- मैं जब तक जिंदा हूं राजनीति करती रहूंगी, आप लोग साथ देना
विज्ञापन


औद्योगिक नीति और इंफ्रास्ट्रक्चर पर होगा फोकस
जयपुर में आयोजित इस सेशन में मध्यप्रदेश की औद्योगिक नीति, सेक्टर-वार प्रोत्साहन, विकसित औद्योगिक क्षेत्रों की उपलब्धता, मजबूत अधोसंरचना, लॉजिस्टिक नेटवर्क, कौशल विकास प्रणाली और त्वरित स्वीकृति तंत्र का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।  औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन तथा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग के प्रमुख सचिव राघवेन्द्र कुमार सिंह राज्य में उपलब्ध निवेश अवसरों की विस्तृत जानकारी उद्योग जगत के सामने रखेंगे। वहीं, कार्यक्रम में शामिल उद्योगपति भी अपने सुझाव और अनुभव साझा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP राज्यसभा चुनाव: BAP भी उतारेगी उम्मीदवार, विधायक डोडियार ने भाजपा-कांग्रेस से मांगा समर्थन

वन-टू-वन मीटिंग में परियोजनाओं पर चर्चा
मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने संबोधन में स्पष्ट करेंगे कि मध्यप्रदेश निवेश के लिए स्थिर नीति वातावरण, पारदर्शी प्रक्रियाएं और समयबद्ध निर्णय व्यवस्था प्रदान कर रहा है। वे निवेश को रोजगार सृजन, कौशल उन्नयन और औद्योगिक विस्तार से जोड़ने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री चयनित उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन बैठक भी करेंगे, जिसमें प्रस्तावित परियोजनाओं और निवेश योजनाओं पर गहन चर्चा होगी।

ये भी पढ़ें-  Bhopal News: समधन से दुष्कर्म, फिर हनीट्रैप का लालच देकर सिक्योरिटी एजेंसी संचालक को फंसाने की रच रहा था साजिश
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed