फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM will give statement on new laws on Tuesday, Dr. Yadav said - big day for the country and the state

MP News: सीएम नए कानूनों पर मंगलवार को देंगे वक्तव्य, डॉ. यादव बोले- देश और राज्य के लिए बड़ा दिन

Mon, 01 Jul 2024 11:53 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 01 Jul 2024 11:53 PM IST
सार

मध्य प्रदेश समेत पूरे देश में अंग्रेजों के समय से चले आ रहे तीन बड़े कानून एक जुलाई से बदल गए। इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज का दिन देश और राज्य के लिए बड़ा दिन है। 

विज्ञापन
MP News: CM will give statement on new laws on Tuesday, Dr. Yadav said - big day for the country and the state
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर में नए आपराधिक कानून लागू हो गए हैं। इसको लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को विधानसभा में वक्तव्य देंगे। मुख्यमंत्री ने सोमवार को कहा कि आज का दिन देश और राज्य के लिए बड़ा दिन है। अंग्रेजों के समय से जो तीन बड़े कानून चले आ रहे थे, उनको बदलने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। उन्होंने कहा कि इस पर मंगलवार को विधानसभा में वक्तव्य देने वाला हूं। मध्य प्रदेश सरकार पर्याप्त ट्रेनिंग के साथ इसे लागू कर रही है। 
विज्ञापन


चेक पोस्ट बंद कर अवैध वसूली रोकने का काम किया
मुख्यमंत्री ने चेक पोस्ट बंद करने को लेकर कहा कि प्रदेश में चेक पोस्ट सोमवार से बंद हो गए। उन्होंने कहा कि एमपी में चेक पोस्ट पर अवैध वसूली रोकने का काम किया है। सरकार सदैव संवेदनशील मुद्दों पर काम करती रहेगी। बता दें, परिवहन विभाग ने अंतरराज्यीय सीमा पर अपनी चेक पोस्ट बंद कर इसकी जगह गुजरात जैसी व्यवस्था लागू की है। इसमें रोड सेफ्टी एंड इंफोर्समेंट चेकिंग प्वाइंट बनाए जा रहे हैं। मोटरयान अधिनियम के तहत प्रथम चरण में 45 चेक प्वाइंट बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed