{"_id":"64fa052ad4c21f17240f7864","slug":"mp-news-cm-shivraj-will-take-report-from-collector-sp-on-the-condition-of-drying-of-crops-and-law-and-order-t-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीएम शिवराज फसलों के सूखने की स्थिति और कानून व्यवस्था पर कलेक्टर-एसपी से रिपोर्ट लेंगे कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीएम शिवराज फसलों के सूखने की स्थिति और कानून व्यवस्था पर कलेक्टर-एसपी से रिपोर्ट लेंगे कल
Thu, 07 Sep 2023 10:45 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 07 Sep 2023 10:45 PM IST
सार
सीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश में हुई अल्प बारिश से हुए फसलों के नुकसान और कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा करेंगे। इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में आईजी और संभाग आयुक्त भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
सीएम शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयोग की फुल बेंच को चुनाव संबंधी तैयारी की रिपोर्ट देकर जिलों में लौटे पुलिस अधीक्षकों और कलेक्टरों से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद करेंगे। शुक्रवार सुबह सीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश में हुई अल्प बारिश से हुए फसलों के नुकसान और कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा करेंगे। इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में आईजी और संभाग आयुक्त भी मौजूद रहेंगे।
मुख्यमंत्री से प्रदेश के कई विधायकों और मंत्रियों ने पत्र लिखकर अल्प बारिश के कारण बने हालातों को देखते हुए फसल नुकसान का सर्वे करने और किसानों को राहत राशि देने की मांग की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे गंभीरता से लिया है। दो दिन पहले सीएम चौहान ने खुद स्वीकार किया था कि अल्प वर्षा के कारण फसलों को नुकसान पहुंचा है। कई जिलों में खरीफ की फसल सूखने के कारण किसानों को पानी की जरूरत पड़ रही है पर बांध नहीं भरने और बिजली की डिमांड ज्यादा होने के कारण दिक्कत आ रही है। इन हालातों को देखते हुए मुख्यमंत्री चौहान शुक्रवार को कलेक्टरों और कमिश्नरों से सूखा पड़ने के हालातों पर ताजा रिपोर्ट मांग सकते हैं। मौसम विभाग ने अगले 10 दिन में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है। इसे देखते हुए सरकार प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक निर्णय लेने के लिए भी निर्देश दे सकती है।
त्योहारों पर पुलिस के अलर्ट रहने पर फोकस
प्रदेश में दो माह बाद विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आचार संहिता लगने वाली है। इसके अलावा इसी माह से गणेश उत्सव, पितृपक्ष, दुर्गा उत्सव और दीपावली त्यौहार का सीजन शुरू होने वाला है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री चौहान शुक्रवार को पुलिस अधीक्षकों और आईजी से कानून व्यवस्था में कसावट लाने पर चर्चा करेंगे। चुनाव आयोग ने भी पिछले दिनों प्रदेश में कानून व्यवस्था और पुलिस के एक्शन पर सवाल उठाए हैं। इसलिए आने वाले दिनों में अपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसने सीएम सख्त कार्रवाई के निर्देश दे सकते हैं।