फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Shivraj unveiled the statue of Arjun Singh in the presence of Digvijay and Ajay Singh

MP News: अर्जुन सिंह की प्रतिमा का सीएम शिवराज ने दिग्विजय और अजय सिंह की मौजूदगी में किया अनावरण

Tue, 07 Mar 2023 10:37 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 07 Mar 2023 10:37 PM IST
सार

ख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और अर्जुन सिंह के परिवार की मौजूदगी में अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अर्जुन सिंह का व्यक्तित्व ऐसा था, जो सभी को साथ लेकर चलते थे।

विज्ञापन
MP News: CM Shivraj unveiled the statue of Arjun Singh in the presence of Digvijay and Ajay Singh
पूर्व सीएम स्व. अर्जुन सिंह की प्रतिमा का सीएम ने किया अनावरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह की प्रतिमा का मंगलवार को अनावरण किया किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और अर्जुन सिंह के परिवार की मौजूदगी में अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अर्जुन सिंह का व्यक्तित्व ऐसा था, जो सभी को साथ लेकर चलते थे। उन्होंने हमेशा दलित और शोषितों के लिए लड़ाई लड़ी। उन्होंने जो किया, उसे यादगार बना दिया। वो जहां भी रहे वहां काम करके दिखाया। पंजाब का राज्यपाल रहते उन्होंने आतंकवाद और मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री रहते डकैत समस्या के समाधान में अर्जुन सिंह की भूमिका हमेशा याद की जाएगी। इस मौके पर अर्जुन सिंह के बेटे अजय सिंह, बेटी वीणा सिंह, कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह, सुरेश पचौरी समेत बड़े नेता मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं आज जो भी हूं अर्जुन सिंह के कारण हूं। उन्होंने हमेशा मुझे आगे बढ़ाया। दिग्गी ने कहा कि उन्होंने हमेशा गरीबों के लिए काम किया। पिछड़ा वर्ग को आरक्षण दिलाया। इस मौके पर वीणा सिंह ने सीएम से भारत भवन में अर्जुन सिंह की फोटो गैलरी बनाने की मांग की।  
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, अजय सिंह ने कहा कि अर्जुन सिंह कें केंद्र में मंत्री रहते हुए मध्य प्रदेश को भरपूर मदद मिली। इंदौर में आईआईटी और आईआईएम एक ही शहर में अर्जुन सिंह के कारण ही है।

बता दें लंबे समय से अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण नहीं हो पा रहा था। इसको लेकर मैहर से विधायक नारायण त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी थी। इसके बाद आज अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed