फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Shivraj said- Rahul immature leader, Congress leadership is bent on forcibly making him national l

MP News: CM शिवराज बोले- राहुल अपरिपक्व नेता, कांग्रेस का नेतृत्व उन्हें जबरन राष्ट्रीय नेता बनाने पर तुला है

Sat, 18 Mar 2023 04:20 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 18 Mar 2023 04:20 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि आश्चर्य की बात है कि राहुल बाबा यह बोल रहे हैं कि दुर्भाग्य से मैं सांसद हूं। दुर्भाग्य से सांसद होने का क्या मतलब है? सीएम ने कहा कि क्या यह संसद का अपमान नहीं है? संसद में भेजने वाली जनता का अपमान नहीं है?

विज्ञापन
MP News: CM Shivraj said- Rahul immature leader, Congress leadership is bent on forcibly making him national l
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राहुल गांधी के दुर्भाग्य से सांसद होने के बयान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निशाना साधा है। सीएम ने कहा कि राहुल गांधी मेच्योर नहीं है। अपरिपक्व नेता है। कांग्रेस का नेतृत्व उन्हें जबरन राष्ट्रीय नेता बनाने पर तुला है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि राहुल से ज्यादा समझदार भाजपा का बूथ कार्यकर्ता है। राहुल संसद में बोलने के समय विदेश चले जाते है। विदेश में देश का अपमान आलोचना करना क्या राष्ट्र द्रोह नहीं है। कमलनाथ दिग्विजय बताएं क्या वे राहुल के बयान से सहमत है।
विज्ञापन

 
लोकतंत्र के पवित्र मंदिर का अपमान
सीएम ने कहा कि आश्चर्य की बात है कि राहुल बाबा यह बोल रहे हैं कि दुर्भाग्य से मैं सांसद हूं। दुर्भाग्य से सांसद होने का क्या मतलब है? सीएम ने कहा कि क्या यह संसद का अपमान नहीं है? संसद में भेजने वाली जनता का अपमान नहीं है? क्या यह भारत के लोकतंत्र का अपमान नहीं है? इन्होंने लोकतंत्र के पवित्र मंदिर का अपमान किया है। उन्होंने भारत के संविधान का अपमान किया है। उन्होंने जनता की आस्था और विश्वास पर चोट की है।
विज्ञापन

 
विदेश में देश की आलोचना करते हैं
सीएम ने कहा कि अजीब नेता हैं। जब संसद में बोलना चाहिए तो ये विदेश भाग जाते हैं, कई बार बिना बताए भी गायब हो जाते हैं। वो विदेश में जाकर देश की आलोचना करते हैं। प्रधानमंत्री के विरोध में ऐसे अंधे हो गए कि देश का विरोध करते हैं। राहुल गांधी जी आप देश के बाहर देश के बारे में जो बात बोलते हैं वो देशद्रोह की सीमा में नहीं आता!
विज्ञापन
विज्ञापन

 
देश का दुर्भाग्य बनाने पर न तुलें
सीएम ने कहा कि इसलिए दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस ऐसे नेता को राष्ट्रीय नेता बनाने की जिद पर अड़ी हुई है। यह कांग्रेस का दुर्भाग्य तो है ही, लेकिन कांग्रेस के दुर्भाग्य को वह देश का दुर्भाग्य बनाने पर न तुलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed