फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News CM Shivraj said it is easy to make schemes, but it is difficult to reach the beneficiaries

MP News: सीएम शिवराज बोले- योजनाएं बनाना सरल, लेकिन हितग्राहियों तक पहुंचाना कठिनाइयों भरा

Tue, 13 Dec 2022 10:56 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 13 Dec 2022 10:56 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, युवाओं के विचारों को शामिल करते हुए नई युवा नीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। आगामी 13 जनवरी को यह नीति सामने आएगी, इसके पहले विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में संगोष्ठी से युवा नीति पर विचार-विमर्श की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

विज्ञापन
MP News CM Shivraj said it is easy to make schemes, but it is difficult to reach the beneficiaries
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को रविंद्र भवन में सुशासन समागम कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर सीएम ने कहा, लोकतंत्र जनता का, जनता द्वारा और जनता के लिए शासन है। हमारा तंत्र काफी बड़ा है, योजनाएं बनाना सरल है, लेकिन योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने का कार्य विभिन्न कठिनाइयों से भरा है। इसमें कुछ लोगों द्वारा कोताही के कारण और लाभ उठाने की भावना से अनेक योजनाएं जमीन पर नहीं उतर पातीं। शासकीय तंत्र के अलावा युवा ऊर्जा का उपयोग कर योजनाओं के क्रियान्वयन को आसान बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


निराश न हों, लक्ष्य तय करें और परिश्रम करें...
मुख्यमंत्री ने युवाओं को बताया, असफलता से निराश कभी नहीं होना। आप लक्ष्य तय कर कार्य करें, रोड मेप बनाएं। परिश्रम में कोई कमी न छोड़े, कर्म योग को वैज्ञानिक माना गया है। मैं यदि लगातार कार्य करता हूं तो इसके पीछे प्रबल इच्छा-शक्ति शामिल होती है। इससे कार्य-क्षमता बढ़ जाती है। मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद की बातों को दोहराते हुए कहा, मनुष्य ईश्वर का अंश है और उसके लिए कोई भी कार्य असंभव नहीं है। मुख्यमंत्री ने गीता के श्लोक का भी उल्लेख किया, जिसमें गुटबाजी से दूर रहकर, अहंकार से मुक्त होकर, धैर्य पूर्वक उत्साह से कार्य करने की शिक्षा सफलता के लिए जरूरी मानी गई है। उन्होंने कहा कि युवाओं को हताश होने की आवश्यकता नहीं है, मनुष्य चाहे तो ब्रह्मांड पर भी कमांड कर सकता है।
विज्ञापन


युवा शासन के आंख और कान...
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके मन में यह विचार आया है कि युवाओं के सहयोग से योजनाओं की जानकारी प्राप्त की जाए। युवा इस व्यवस्था के शासन के आंख और कान बन रहे हैं। युवाओं द्वारा दी गई जानकारियों के आधार पर जिलों में बैठकें हुई हैं। सही व्यक्ति तक बिना कठिनाई के और बिना विलंब के योजनाओं का लाभ मिल जाए, यही सुशासन है। मुख्यमंत्री ने कहा, युवाओं के लिए भी अनेक योजनाएं बनाई गई हैं। व्यवहारिक जीवन में जनता के कष्ट देखकर अनेक योजनाएं बनाई गईं। लाड़ली लक्ष्मी योजना इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने लाड़ली लक्ष्मी योजना प्रारंभ होने की प्रेरणा से लेकर उसके क्रियान्वयन और नए स्वरूप के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया...
सीएम ने कहा, यंग प्रोफेशनल्स फॉर डेवलपमेंट प्रोग्राम लोकतांत्रिक व्यवस्था में की गई महत्वपूर्ण पहल है। मध्यप्रदेश में युवाओं के सहयोग से सुशासन को जमीन पर लाने का कार्य किया जाएगा। पिछले एक साल से इस दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। सीएम ने मध्यप्रदेश में सुशासन के प्रयासों का विस्तार से उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने युवाओं के सवालों और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।

13 जनवरी को नई युवा नीति आएगी...
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के विचारों को शामिल करते हुए नई युवा नीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। आगामी 13 जनवरी को यह नीति सामने आएगी। इसके पूर्व विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में संगोष्ठी से युवा नीति पर विचार-विमर्श की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने आग्रह किया कि इस नीति के निर्माण में अधिकाधिक युवा हिस्सा लें। युवाओं से संबंधित प्रावधानों को युवा नीति में शामिल कर क्रियान्वित किया जाएगा।

जी-20 समिट भारत के लिए उपलब्धि...

मुख्यमंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत को जी-20 समिट की मेजबानी मिली है, जो गर्व का विषय है। मध्यप्रदेश में जी-20 से संबंधित सात बैठकें होंगी। इंदौर और उज्जैन सहित विश्व धरोहर खजुराहो का अवलोकन भी विभिन्न देशों के प्रतिनिधि करेंगे। इससे मध्यप्रदेश की मार्केटिंग सारी दुनिया में हो जाएगी। मध्यप्रदेश की संस्कृति, यहां की लोक कलाएं, यहां का विशेष शिष्टाचार और वसुधैव कुटुंबकम का भाव दुनिया के देशों तक पहुंचेगा। इसकी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
 
युवाओं को दिलवाया संकल्प...
मुख्यमंत्री ने सुशासन समागम कार्यक्रम के दौरान युवाओं को पर्यावरण के विकास के लिए पौधे लगाने, बेटियों के सम्मान के लिए सतत प्रयत्नशील रहने, बिजली और पानी बचाने के साथ नशा-मुक्ति से समाज को लाभान्वित करने के लिए प्रयास करने का संकल्प दिलवाया। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के उपाध्यक्ष प्रोफेसर सचिन चतुर्वेदी ने विभिन्न आठ संस्थानों के साथ नवाचार साझा करने के लिए एमओयू हस्ताक्षरित किए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed