फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Shivraj said - Change the lives of people with coordination and time management

MP News: शिवराज बोले- समन्वय और समय प्रबंधन से जनता की जिंदगी बदलकर दिखाएं, 23 मार्च को रखेंगे रिपोर्ट कार्ड

Wed, 01 Feb 2023 10:08 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 01 Feb 2023 10:08 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि आगामी 23 मार्च को वर्तमान सरकार के कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी के बाद भी विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। तीन वर्ष का रिपोर्ट कार्ड आम जनता के सामने रखा जाएगा। साथ ही उन्होंने सड़क पर घूमने वाले बेसहारा बच्चों सर्वे करने के भी निर्देश दिये। 

विज्ञापन
MP News: CM Shivraj said - Change the lives of people with coordination and time management
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कलेक्टर-कमिश्नर कॉफ्रेंस के दूसरे और अंतिम दिन कहा विकास यात्रा, जनकल्याण का महायज्ञ बने। विकास यात्रा के समय दिव्यांग कल्याण, नामांतरण और अन्य कार्यों के साथ ही विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र देने के कार्य की भी शुरूआत की जाए। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की टीम परस्पर समन्वय से और प्रत्येक क्षण का उपयोग करते हुए प्रदेश की जनता की जिंदगी बदल कर दिखाए। विकास यात्रा के बाद जिले के संपूर्ण विकास की बैठक की जाए। सीएम ने कहा कि ऐसा प्रयास होना चाहिए कि यात्रा विकास और जनकल्याण का महायज्ञ सिद्ध हो। उन्होंने सड़क पर घूमने वाले बेसहारा बच्चों का सर्वे करने के भी निर्देश गृह विभाग की समीक्षा बैठक में दिये। 
विज्ञापन

 
23 मार्च को रखेंगे रिपोर्ट कार्ड
सीएम ने कहा कि आगामी 23 मार्च को वर्तमान सरकार के कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी के बाद भी विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। तीन वर्ष का रिपोर्ट कार्ड आम जनता के सामने रखा जाएगा। इसके पूर्व कलेक्टर्स द्वारा मुख्यमंत्री की घोषणाओं को पूर्ण किए जाने के कार्य पूरे किए जाएं। जीरो टारलेंस के आधार पर आम जन के सभी कार्य बिना किसी अनियमितता और लापरवाही के पूर्ण होना चाहिए। योजनाओं को लेकर भ्रामक खबर सामने आती है तो उसका खंडन किया जाए।  
विज्ञापन


कलेक्टर्स के नवाचारों का सराहा
मुख्यमंत्री ने उज्जैन, इंदौर और भोपाल पुलिस द्वारा नवाचारों की प्रशंसा की। भोपाल पुलिस के पुलिसकर्मियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए प्रारंभ किया गया नई परेड का प्रयोग सराहनीय है। इंदौर पुलिस के मूक बधिर हेल्प लाइन, उज्जैन पुलिस के श्री महाकाल मंदिर भीड़ प्रबंधन- जन सहयोग को सराहा।  मुख्यमंत्री ने कहा कि अक्सर कलेक्टर और एसपी की मित्रता देखने को मिलती है। वास्तव में ऐसा होने से समाधान के मार्ग निकलते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा जिस तरह यह राज्य स्तरीय बैठक हुई है, प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिलों  में विकास के बारे में ऐसी बैठक उपयोगी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विद्यार्थियों को आत्मीय वातावरण उपलब्ध कराएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिलों में विभिन्न छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों को हम सभी के स्नेह की आवश्यकता भी होती है। उन्हें आवश्यक सुविधाओं के साथ आत्मीयता का वातावरण उपलब्ध कराएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सिंधी और बंगाली विस्थापित नागरिकों की पट्टों की समस्याओं का निराकरण किया जाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नगरीय भू -अधिकार योजना और शहरी आवास योजना के हितग्राहियों को लाभ पहुंचाते हुए अवैध कालोनियों के लिए अधोसंरचना विकास के कार्य किए जाएं।
 
राष्ट्र विरोधियों पर सख्त कार्रवाई हो
मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन, सीएम राइज विद्यालय, संबल टू योजना, तीर्थ दर्शन योजना, कन्या विवाह योजना, सुचारु बिजली आपूर्ति, दबंगों से मुक्त कराई गई प्रदेश की 23 हज़ार एकड़  भूमि में निर्धन तबके को बसाने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाए। प्राकृतिक कृषि के इच्छुक किसानों को आवश्यक मार्गदर्शन और सहायता दी जाए।  मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में नशा मुक्ति अभियान के संचालन और कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर बनाए रखने के लिए  राष्ट्र विरोधी तत्वों को चिन्हित कर अंकुश की  प्रभावी कार्रवाई की जाए।  
 
इस सप्ताह तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रम

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सप्ताह तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रम हैं। आगामी 3 फरवरी को विदिशा से किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि अंतरित करने, संत रविदास जयंती पर 5 फरवरी से  पूरे  प्रदेश में विकास यात्रा के शुभारंभ और 8 फरवरी को सागर में संत रविदास महाकुंभ के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
 
कन्या विवाह कार्यक्रम की रूपरेखा बनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में करीब एक लाख 14 हजार रिक्त सरकारी पदों पर भर्ती का कार्य चल रहा है। इसके साथ ही ढाई लाख लोगों को रोजगार देने, बैगा ,सहरिया और भारिया विशेष पिछड़ी जनजाति  को राशि प्रदान करने , विभिन्न संवर्ग में कार्यरत ऐसे कर्मचारियों , जिन्हें मानदेय  देने की व्यवस्था है, वह समय पर मानदेय दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक विकासखंड में कन्या विवाह योजना कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा भी बनाई जाए।
 
योजनाओं की समीक्षा में यह भी निर्देश दिये
  • गृह विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक में निर्देश दिये कि सड़क पर घूमने वाले बेसहारा बच्चों के लिए हर जिला में एक कार्ययोजना बनाएं। इसके लिए सर्वे करें कि कितने बच्चे सड़कों पर रह रहे है। इनकी संख्या शून्य करना हैं।
  • संबल-2 योजना को अप्रैल में रिलॉच किया जाएगा। कमलनाथ सरकार में काटे नामों को शिवराज सरकार फिर से जोड़ेगी। 
  • बाल अपराध नियंत्रण में बैतूल, अलीराजपुर, देवास, अशोनगर, आगर-मालवा जिलों की टीम ने गुम/खोज गए बालक/बालिकाओं की कार्यवाही अच्छी की हैं। मुस्कान अभियान फिर चलाए।
  • महिला सुरक्षा से संबंधित समीक्षा में हर जिलों में घटनाओं वाले स्थानों को चिन्हित करने के निर्देश दिये।
  • नारकोटिक्स/नशामुक्ति कार्यवाही से संबंधित समीक्षा बैठक में कहा कि नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताएं। इसका सोशल मीडिया पर कैम्पेन चलांए। नशा के खिलाफ अभियान चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed