{"_id":"65102149edc373a35e004137","slug":"mp-news-cm-shivraj-gave-a-gift-to-the-kotwars-doubled-the-honorarium-they-will-get-one-lakh-rupees-after-re-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीएम शिवराज ने कोटवारो को दी सौगात, मानदेय दोगुना किया, सेवानिवृत्ति के बाद मिलेंगे एक लाख रुपए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीएम शिवराज ने कोटवारो को दी सौगात, मानदेय दोगुना किया, सेवानिवृत्ति के बाद मिलेंगे एक लाख रुपए
Sun, 24 Sep 2023 05:15 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 24 Sep 2023 05:15 PM IST
सार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव से पहले हर वर्ग के लिए अपना खजाना खोल दिया है। रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोटवारों को बड़ी सौगात दी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में कोटवारों का सम्मेलन का आयोजन किया गया। सीएम ने कोटवारों पर पुष्पवर्षा कर कोटवारों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह ग्राम देवता के पूजा के बिना कोई काम नहीं होता, उसी तरह कोटवारों की जानकारी के बिना गांव में कोई काम आगे नहीं बढ़ता। उन्होंने कोटवारों को चलता फिरता गुगल बताते हुए कहा कि जिस प्रकार गुगल के पास देश विदेश की जानकारी होती है, उसी प्रकार कोटवारों के पास गांव की पूरी जानकारी होती है।
सेवानिवृत्ति पर देंगे एक लाख रुपए
मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार का मुखिया होने के नाते हर वर्ग के सुख दुख का ध्यान रखना मेरा धर्म है। उन्होंने कोटवारों के लिए कई घोषणाएं की। सीएम ने कहा कि सभी कोटवारों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जाएगा। सभी कोटवारों की वर्दी का रंग अब खाकी होगा। कोटरवार भाई-बहन को सेवानिवृत्ति के बाद एक लाख रुपए क राशि दी जाएगी।
मानदेय बढ़ाकर दोगुना किया
सीएम ने कहा कि कोटवारों का मानदेय में हर साल पांच सौ रुपए की वृद्धि होगी। ऐसे कोटवार जिनके पास सेवा भूमि नहीं हैं, उनका मानदेय चार हजार से बढ़ाकर आठ हजार रुपए किया जाएगा। तीन एकड़ तक सेवा भूमि वाले कोटवारों का मानदेय एक हजार से बढ़ाकर दो हजार रुपए किया जाएगा।
विज्ञापन
कोटवार पद के लिए कोई शैक्षणिक योग्यता नहीं
सीएम ने कहा कि 7.5 एकड़ तक सेवा भूमि वाले कोटवारों का मानदेय 600 रुपए से बढ़ाकर 1200 रुपए किया जाएगा। 10 एकड़ तक सेवा भूमि वाले कोटवारों का न्यूनतम मानदेय एक हजार दिया जाएगा। कोटवार पद पर नियुक्ति के लिए कोई न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता नहीं होगी। हर कोटवार को सीयूजी सिम दी जाएगी। रिचार्ज के लिए प्रतिमाह पैसा शासन देगा। कोटवार परिवारों की हर बहन को लाड़ली बहना योजना का लाभ मिलेगा।