फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM sent Rs 1574 crore to the accounts of beloved sisters, announced to develop Damoh as a tourism cen

MP News: CM ने लाड़ली बहनों के खातों में भेजे 1574 करोड़, दमोह को पयर्टन केंद्र के रूप में विकसित करने का एलान

Sat, 05 Oct 2024 06:15 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 05 Oct 2024 06:15 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से लाड़ली बहना योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और  गैस रीफिल योजना के राशि जारी की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के प्रति हमारी सरकार की वचनबद्धता सर्वोपरि हैं।

विज्ञापन
MP News: CM sent Rs 1574 crore to the accounts of beloved sisters, announced to develop Damoh as a tourism cen
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हितग्राहियों के खाते में ट्रांसफर की राशि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंग्रामपुर में कैबिनेट के बाद लाड़ली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि जारी की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने दमोह के लिए कई घोषणाएं भी की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने  5.47 करोड़ की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया गया। रानीदुर्गावती की 500वीं जयंती के अवसर पर दमोह जिले के सिंग्रामपुर में कैबिनेट का आयोजन किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से 1574 करोड़ रुपए की राशि जारी की। इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 55 लाख से अधिक हितग्राहियों को 332.72 करोड़ रुपए की राशि और 24 लाख से अधिक बहनों को 450 रुपए में गैस रीफिल योजना के तहत 28 करोड़ रुपए की राशि जारी की। त्यौहारों को देखते हुए सीएम ने राशि पहले जारी की है। सिंग्रामपुर में कैबिनेट के बाद लाड़ली बहनों से संवाद करने को लेकर कार्यक्रम का आयोजन रखा था। इसमें लाड़ली बहना, महिला पंच, सरपंच, स्व सहायता समूह, वन समिति की महिला समिति की सदस्य शामिल हुई। मुख्यमंत्री ने महिलाओं का फूलों से स्वागत किया। वहीं, कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने  5.47 करोड़ की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के प्रति हमारी सरकार की वचनबद्धता सर्वोपरि हैं। 
विज्ञापन


दमोह को पयर्टन केंद्र के रूप में विकसित होगा
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में प्रदेश के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। दमोह को पर्यटन केंद्र बनाने से लेकर रानी दुर्गावती की प्राचीन राजधानी सिंग्रामपुर में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार करने तक योजनाओं का उद्देश्य राज्य की जनता को समृद्धि और बेहतर जीवन देने के लिए तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री ने दमोह को एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का एलान किया। इस कदम से स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।
विज्ञापन


सिंग्रामपुर में स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण
वीरांगना रानी दुर्गावती की प्राचीन राजधानी सिंग्रामपुर में एक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की घोषणा की गई, जो इस क्षेत्र के निवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम राइज स्कूल दूसरे चरण में बनाए जाएंगे
मुख्यमंत्री ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से सीएम राइज स्कूलों के दूसरे चरण के निर्माण की घोषणा की। इससे राज्य के बच्चों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि दमोह क्षेत्र में हाई मास्क और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था की जाएगी, जिससे क्षेत्र की सुरक्षा और सुविधा में सुधार होगा।

रानी दुर्गावती मंगल भवन का निर्माण
रानी दुर्गावती की स्मृति में एक मंगल भवन का निर्माण किया जाएगा, जिससे सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने जल संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए स्टाफ डेम और चेक डेम बनाने की घोषणा की, जिससे जल संकट की समस्या का समाधान होगा और खेती के लिए पानी उपलब्ध हो सकेगा।


रानी दमयंती संग्रहालय की स्थापना
दमोह में रानी दमयंती संग्रहालय बनाने की घोषणा की गई, जो ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा देने में सहायक होगा। मुख्यमंत्री ने विजयदशमी पर्व पर शस्त्र पूजन की भारतीय परंपरा का महत्व बताया और घोषणा की कि मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधिगण विभिन्न स्थानों पर शस्त्र पूजन करेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed