फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM said- Women who do not get pension of more than 60 years should also get the benefit of Ladli Bahn

MP News: सीएम बोले- 60 वर्ष से अधिक की पेंशन नहीं लेने वाली महिलाओं को भी लाडली बहना योजना का लाभ मिले

Tue, 21 Feb 2023 11:10 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 21 Feb 2023 11:10 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के लाभ के लिए पात्र हितग्राहियों का निर्धारण कर लिया जाए। फर्जी हितग्राही न जुड़ें। उन्होंने योजना के स्वरूप निर्धारण के लिए अब तक की गई कार्यवाही की जानकारी ली।

विज्ञापन
MP News: CM said- Women who do not get pension of more than 60 years should also get the benefit of Ladli Bahn
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। इसमें सीएम ने लाड़ली बहना योजना को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिये। सीएम ने कहा कि  योजना से बहनें आर्थिक रूप से सशक्त होंगी और सशक्त महिला से परिवार, समाज, प्रदेश और देश सशक्त होगा। महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण में सुधार होगा। मुख्यमंत्री ने योजना के क्रियान्वयन और नियमों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बैगा, भारिया और सहरिया जनजातीय वर्ग के लिए पहले से आहार अनुदान योजना चल रही है। इससे उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार आया है। ऐसा ही प्रभाव लाड़ली बहना योजना से पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बैगा, भारिया, सहरिया जनजाति की बहनों को भी लाड़ली बहना योजना का कुछ लाभ मिलना चाहिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के लाभ के लिए पात्र हितग्राहियों का निर्धारण कर लिया जाए। फर्जी हितग्राही न जुड़ें। उन्होंने योजना के स्वरूप निर्धारण के लिए अब तक की गई कार्यवाही की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष से अधिक उम्र की ऐसी महिलाओं, जिन्हें पेंशन नहीं मिल पा रही है को भी योजना का लाभ मिले। आगामी 5 मार्च से इस योजना के फॉर्म भरवाना शुरू कर दिए जाएँ। प्रदेश में 51 हजार 455 राजस्व ग्राम से फॉर्म भरवाए जाना हैं। पंचायत सचिव, जन-प्रतिनिधि और कार्यकर्ता इस कार्य में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना में जो आवेदन ऑफ लाइन भरे जायेंगे, उनको ऑन लाईन कर दिया जाए। उन्होंने आवेदन-पत्र के प्रारूप पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आवेदन-पत्र जितना सरल हो सके उतना बनाया जाये। शिविर लगा कर आवेदन-पत्र भरवाए जाएं। प्रदेश में एक साथ हर माह की 10 तारीख को लाड़ली बहना योजना की राशि बहनों के खाते में डाली जाएगी। भोपाल के जंबूरी मैदान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में योजना का शुभारंभ होगा, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नया आयाम होगा। मुख्यमंत्री ने संचार के विभिन्न माध्यमों से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में योजना की जानकारी देने के निर्देश दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed