फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM said- Rahul is crying on the side of the child abroad, the head of the country bowed down in shame

MP News: सीएम बोले- राहुल विदेश में बच्चे की तरफ रो रहे, ऐसी बचकानी की बाते देश का सिर शर्म से झुक गया

Thu, 09 Mar 2023 02:27 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 09 Mar 2023 02:27 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि राहुल गांधी विदेश में जाकर रोते है। ऐसी बचानी बातों से देश का सिर शर्म से झुक गया है।

विज्ञापन
MP News: CM said- Rahul is crying on the side of the child abroad, the head of the country bowed down in shame
सीएम शिवराज और राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मुझे कांग्रेस के नेतृत्व पर ही तरस आता है। राहुल गांधी विदेश में जाकर बात कर रहे हैं, देश में कोई सुनता नहीं है। ऐसी बचकानी बातें कि देश का सिर शर्म से झुक गया है। एक बच्चे की तरह वहां जाकर रो रहे हैं कि हमें यह नहीं करने दिया जा रहा है। सीएम ने राहुल गांधी से कहा कि आपको जो कहना है, आप देश की जनता के बीच कहिए।
विज्ञापन

 
कांग्रेस की पराजित मानसिकता
सीएम ने कहा कि मैं शायद आपको बता चुका हूं कि 2014 से पहले मैं जब विदेश गया था। उस समय देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी थ। मुझसे वॉशिंगटन के पत्रकारों ने कहा था आपके प्रधानमंत्री अंडर अचीवर हैं। सीएम ने कहा कि  मेरा उत्तर था कि भारत का प्रधानमंत्री कभी अंडर अचीवर नहीं हो सकता, वो कांग्रेस के नहीं भारत के प्रधानमंत्री हैं। अब इस तरह से विदेश में जाकर रोना यह कांग्रेस के नेतृत्व की पराजित, हताश और निराश मानसिकता है। यह उसी को दर्शाता है।
विज्ञापन

 
यह कहा था राहुल गांधी ने
बता दें लंदन में प्रवासी भारतीय के बीच बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि मैं यहां बोल सकता हूं। लेकिन भारतीय संसद में मुद्दे उठाने की इजाजत नहीं है। इसके एक दिन बाद ब्रिटिश पार्लियामेंट में कहा थ कि भारतीय संसद में विपक्षी नेताओं में माइक बंद कर दिये जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कांग्रेस समझ को भी खो चुकी हैं
कांग्रेस के 13 मार्च को राजभवन के घेराव के ऐलान पर सीएम शिवराज ने कहा कि वे विधानसभा में बात करते नहीं है। अगर करते हैं तो उटपटांग बात करते हैं। मुझे पूरी जानकारी नहीं है अब आपने बताया होगा तो सही ही होगा अब राजभवन पर प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस अपने असर प्रभाव के साथ साथ समझ को पूरी तरह से खो चुकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed