{"_id":"65affad9cb0a07a83402db88","slug":"mp-news-cm-said-former-cm-of-bihar-late-the-decision-to-award-bharat-ratna-to-karpoori-thakur-is-an-inspiri-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीएम बोले- बिहार के पूर्व सीएम स्व. कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का निर्णय प्रेरणादायी कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीएम बोले- बिहार के पूर्व सीएम स्व. कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का निर्णय प्रेरणादायी कदम
Tue, 23 Jan 2024 11:14 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 23 Jan 2024 11:14 PM IST
सार
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि भारत सरकार ने पूर्व में भी देश की कई महान हस्तियों को उनके योगदान और उपलब्धियों के आधार पर भारत रत्न से सम्मानित किया है।
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किए जाने के निर्णय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार माना है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि बिहार के यशस्वी नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री ठाकुर ने पिछड़े वर्ग और वंचितों की लड़ाई में सामाजिक न्याय के माध्यम से महत्वपूर्ण योगदान दिया है । श्री ठाकुर को भारत रत्न के लिए मनोनीत करने का निर्णय लोकतंत्र को गौरवान्वित करने वाला है।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि भारत सरकार ने पूर्व में भी देश की कई महान हस्तियों को उनके योगदान और उपलब्धियों के आधार पर भारत रत्न से सम्मानित किया है। कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का निर्णय अद्वितीय एवं प्रेरणादायी कदम है। इससे लोकतंत्र के साथ-साथ भारत सरकार का मान बढ़ा है और वंचितों और पिछड़े वर्ग में विश्वास बढ़ेगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि इस निर्णय के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मैं हार्दिक बधाई देता हूं।