फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM's emergency meeting on excessive rainfall, leave of officers cancelled, instructions to speed up r

MP News: अति वर्षा पर सीएम की आपात बैठक, अधिकारियों की छुट्टियां रद्द, बचाव कार्यों को तेज करने के निर्देश

Thu, 12 Sep 2024 12:25 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 12 Sep 2024 12:25 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में हो रही भारी वर्षा और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते, किसी को भी छुट्टी पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
MP News: CM's emergency meeting on excessive rainfall, leave of officers cancelled, instructions to speed up r
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में अति वर्षा के कारण उत्पन्न स्थिति पर नियंत्रण और बचाव कार्यों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समत्व भवन में आपात बैठक बुलाई। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी संभागीय आयुक्त, आईजी, पुलिस कमिश्नर, कलेक्टर और एसपी जुड़े, जबकि प्रमुख विभागों के अधिकारी प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में हो रही भारी वर्षा और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते, किसी को भी छुट्टी पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अति वर्षा के बावजूद जनजीवन सामान्य रहे, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन


निचली बस्तियों के निवासियों को राहत शिविरों में शिफ्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने कहा कि निचली बस्तियों में रहने वाले लोगों को समय पर सतर्क किया जाए और आवश्यकतानुसार उन्हें राहत शिविरों में शिफ्ट किया जाए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पानी से भरे पुलों और सड़कों पर तत्काल सतर्कता बढ़ाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


जनहानि पर राहत राशि की घोषणा
मुख्यमंत्री ने अति वर्षा के प्रभाव से हुई जनहानि और पशु हानि की स्थिति में तत्काल राहत देने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कलेक्टरों को निर्देशित किया कि जनहानि की स्थिति में पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि तुरंत प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलीकॉप्टर से राहत कार्य और पुराने भवनों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान
मुख्यमंत्री ने बाढ़ के पानी में फंसे लोगों को हेलीकॉप्टर की मदद से एयरलिफ्ट करने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, पुराने और जीर्ण-शीर्ण भवनों की पहचान कर उन्हें खाली कराने और निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed