{"_id":"658481fd571445e25f0da384","slug":"mp-news-cm-on-delhi-tour-will-discuss-with-high-command-regarding-cabinet-expansion-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीएम दिल्ली दौरे पर, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर आलाकमान से करेंगे चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीएम दिल्ली दौरे पर, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर आलाकमान से करेंगे चर्चा
Thu, 21 Dec 2023 11:51 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 21 Dec 2023 11:51 PM IST
सार
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पदभार संभालने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे। उन्होंने सांसदों को रात्रिभोज दिया। यहां सीएम वरिष्ठ भाजपा नेताओं से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार शाम को भोपाल से दिल्ली पहुंचे। दिल्ली में देर रात उन्होंने मध्य प्रदेश के सांसदों के साथ रात्रि भोज किया। वे पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ अपने मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर चर्चा कर सकते हैं।
डॉ. मोहन यादव मंत्रिमंडल का विस्तार अटका हुआ है। इसमें जातिगत और क्षेत्रीय समीकरण के साथ दिग्गजों की भूमिका को लेकर भी पेच फंसा था। अब सूत्रों का कहना है कि भाजपा नेतृत्व ने दिग्गजों की भूमिका का रास्ता निकाल लिया है। सभी जीते सांसद के साथ ही दिग्गज नेताओं को मंत्री बनने के लिए मना लिया गया है। इसके बाद सीएम डॉ. मोहन यादव मंत्रिमंडल के नामों पर अंतिम मुहर लगाने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि सीएम यादव की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात होनी है। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम भी दिल्ली में ही करेंगे। शुक्रवार को भाजपा की दो दिवसीय बड़ी बैठक का आयोजन है। इस बैठक में सीएम केंद्रीय नेतृत्व से फिर चर्चा कर सकते हैं। हालांकि, बैठक में सिर्फ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद को ही बुलाया गया है। यह बैठक लोकसभा की तैयारी को लेकर बुलाई गई है। इसमें सभी प्रदेशों के अध्यक्ष, प्रदेश संगठन मंत्री, प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारियों सहित सभी मोर्चों के अध्यक्षों को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन
वहीं, सीएम के साथ दोनों डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला भी दिल्ली गए हैं। इसलिए मंत्रिमंडल विस्तार पर अंतिम मुहर लगने की अटकलें तेज हो गई हैं।