फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM meets Union Minister Pradhan, IIT Indore's Ujjain satellite campus gets approval

MP News: CM ने की केंद्रीय मंत्री प्रधान से मुलाकात, IIT इंदौर के उज्जैन सैटेलाइट परिसर को मिली स्वीकृति

Thu, 25 Jan 2024 06:53 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 25 Jan 2024 06:53 PM IST
सार


केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान प्रदेश में आईआईटी दिल्ली के सहयोग से किए जाने वाले कौशल उन्ननयन नवाचारों का शुभारंभ करेंगे। बुरहानुपर के असीरगढ़ किले में वीर सुरेंद्र साईं स्मारक बनेगा।

विज्ञापन
MP News: CM meets Union Minister Pradhan, IIT Indore's Ujjain satellite campus gets approval
सीएम डॉ. मोहन यादव ने की केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा व कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से उनके निवास पर भेंट कर शिक्षा और कौशल विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बताया कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, इंदौर द्वारा उज्जैन में सैटेलाइट परिसर स्थापित करने की परियोजना तैयार कर वर्ष 2023 में शिक्षा मंत्रालय को स्वीकृति के लिए भेजी गई थी। उज्जैन सैटेलाइट परिसर एक महत्वपूर्ण परियोजना है, जिससे पूरे भारत और विशेष रूप से मध्य प्रदेश के छात्रों, शिक्षकों और औद्योगिक कर्मियों को लाभ मिलेगा। केंद्रीय मंत्री ने उज्जैन के सैटेलाइट परिसर को सैद्धांतिक सहमति प्रदान की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को जानकारी दी कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली द्वारा मध्य प्रदेश में चार फ्यूचर स्किल कोर्स चलाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज, भोपाल में ऑगमेंटेड रियलिटी/वर्चुअल रियलिटी (AR/VR), जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में इंटरनेट आफ थिंग्स (IoT) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तथा उज्जैन इंजीनियरिंग कॉलेज में ब्लाकचैन कोर्स स्थापित किए गए हैं जो कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय की संकल्प योजना के अंतर्गत चलाए जा रहे हैं। प्रत्येक कोर्स में राज्य के एक हजार युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य द्वारा स्थापित संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल पार्क में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तथा ऑगमेंटेड रियलिटी/वर्चुअल रियलिटी (AR/VR) के क्षेत्र में सेंटर आफ एक्सीलेंस स्थापित किया जा रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल पार्क में संचालित किए जाने वाले कोर्स में तकनीकी सलाहकार के रूप में आईटीई, सिंगापुर के स्थान पर अब भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली को तकनीकी सलाहकार बनाए जाने का भी निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को इन कौशल उन्नयन नवाचारों के शुभारंभ के लिए मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित भी किया, जिसे केंद्रीय मंत्री स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री डॉ यादव को उड़ीसा के महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सुरेंद्र साईं के बारे में अवगत कराया। जिन्होंने असीरगढ़ किले के कारावास  में लगभग 35 साल से अधिक समय गुजारा था। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने केंद्रीय मंत्री को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार द्वारा शीघ्र ही असीरगढ़ किले में स्वतंत्रता सेनानी वीर सुरेंद्र साईं की प्रतिमा स्थापित कर उनके सम्मान में स्मारक बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि इस स्मारक से मध्य प्रदेश और उड़ीसा राज्यों के सांस्कृतिक संबंध मधुर और प्रगाढ़ होंगे।

 



मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन से उनके निवास पर भेंट कर प्रदेश की वित्तीय स्थिति और प्रबंधन से संबंधित विविध विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed