फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM launched Jal Ganga Augmentation Campaign in Bhopal, CM said - 5.50 crore saplings will be planted

MP News: भोपाल में सीएम ने जल गंगा संवर्धन अभियान, सीएम बोले- जनसहयोग से प्रदेश में 5.50 करोड़ पौधे रोपे जाएं

Thu, 06 Jun 2024 02:36 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 06 Jun 2024 02:36 PM IST
सार


मध्य प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान के दूसरे दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में जल स्रोतों के संरक्षण और साफ सफाई  के कार्यक्रम में भाग लिया और पौधरोपण किया। 

विज्ञापन
MP News: CM launched Jal Ganga Augmentation Campaign in Bhopal, CM said - 5.50 crore saplings will be planted
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सफाई अभियान में भाग लिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान के दूसरे दिन गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में जल स्रोतों के संरक्षण और साफ सफाई के कार्यक्रम में भाग लिया और पौधरोपण किया। प्रदेश में पांच जून से 16 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को भोपाल के छोटे तालाब पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में अभियान अवधि में 5 करोड़ 50 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य है।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 5 जून से प्रदेश में आरंभ जल गंगा संवर्धन अभियान में  अपने आसपास के जल स्रोतों के संरक्षण और साफ सफाई के साथ-साथ इन स्थानों पर वृक्षारोपण को प्रोत्साहित किया जाए। संपूर्ण प्रदेश में जन भागीदारी से पौधे लगाए जाएंगे। यह अभियान गंगा दशहरा के बाद भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी स्थानीय निकाय अपने-अपने स्तर पर गतिविधियां संचालित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने भोपाल में छोटे तालाब की साफ सफाई के लिए नगर निगम भोपाल के जन भागीदारी से चलाए जा रहे अभियान की सराहना की।
विज्ञापन


वाटर स्पोर्ट्स को प्रोत्साहित करें
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में वाटर स्पोर्ट्स को प्रोत्साहित किया जाएगा। भोपाल के साथ-साथ इंदौर और उज्जैन में भी वाटर स्पोर्ट्स की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, अगले ओलंपिक में पदक लाना हमारा लक्ष्य होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नदी पर्वत और पृथ्वी में जीवन माना गया है। मध्यप्रदेश देश की नदियों का केन्द्र बिंदु है। यहां से सभी दिशाओं में बहने वाली नदियों की उत्पत्ति होती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नदी जोड़ो अभियान की संकल्पना को मूर्तरूप देते हुए केन-बेतवा लिंक परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर राज्य सरकार को 45 हजार करोड़ तथा उत्तर प्रदेश सरकार को 45 हजार करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। इस परियोजना से शूरवीरों की धरती बुंदेलखंड को सिंचाई की सुविधा मिलेगी और वहां जीवन सरल होगा। इसी प्रकार प्रधानमंत्री मोदी ने पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना को भी स्वीकृति प्रदान की है। इसके लिए सभी प्रदेशवासी उनके आभारी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भोपाल सबको अपने में समाहित करने वाली संस्कृति का शहर है। गत साठ-सत्तर वर्ष में देश के विभिन्न भागों से यहां आए लोगों ने भोपाल को राजधानी का स्वरूप दिया और विभिन्न भागों से आईं धाराएं यहां समाहित हुईं।   
विज्ञापन


नर्मदा नदी की पवित्रता और दिव्यता बनाए रखना जरूरी  
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रदेश की जीवन रेखा नर्मदा नदी की पवित्रता और दिव्यता बनाए रखना जरूरी है। प्रदेश के जिन नगरीय निकायों की गंदगी नर्मदा नदी में जा रही है उसे एक साल के अंदर बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नर्मदा नदी को प्रदूषण मुक्त करने के उद्देश्य से नर्मदा नदी के दोनों ओर दो-दो किलोमीटर क्षेत्र तक के किसानों को ऑर्गेनिक खेती के लिए प्रोत्साहित करने का सुझाव दिया। विजयवर्गीय ने कहा कि नागरिक क्षेत्र में जो भी कुआं-तालाब-बावड़ी आदि जलस्रोत हैं, उनकी साफ-सफाई व संरक्षण के लिए नगरीय निकाय, स्थानीय जनता के सहयोग से गतिविधियां संचालित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


54 कुओं और 42 बावडियां का संरक्षण होगा
भोपाल महापौर मालती राय ने कहा कि अभियान के अंतर्गत भोपाल के विभिन्न तालाबों के किनारों पर बारह स्थान प्रात: 8 से 10 बजे तक स्थानीय निवासियों और नगर निगम की टीम द्वारा स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इसी प्रकार भोपाल के 54 कुओं और 42 बावड़ियां में भी जनसहयोग से स्वच्छता और उनके संरक्षण के लिए कार्य होगा। इन जलस्रोतों के पानी का उपयुक्त उपयोग भी किया जाएगा। महापौर राय ने कहा कि जलस्रोतों के बेहतर रख-रखाव से भोपाल के सौंदर्यीकरण में भी वृद्धि होगी। कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर, नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक भगवान दास सबनानी तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed