फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM had a courtesy meeting with the Governor, Dr. Yadav said - there is no major problem in the state

MP News: सीएम ने राज्यपाल से की सौजन्य मुलाकात, डॉ. यादव बोले-पेयजल के प्रबंधन से प्रदेश में कोई बड़ी दिक्कत

Sun, 12 May 2024 03:30 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 12 May 2024 03:30 PM IST
सार


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गर्मी के मौसम में प्रदेश में पेयजल प्रबंधन से कोई बड़ी दिक्कत नहीं आई है। अनाज के भी बाजार में अच्छे दाम मिल रहे है।  

विज्ञापन
MP News: CM had a courtesy meeting with the Governor, Dr. Yadav said - there is no major problem in the state
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मुलाकात की। सीएम ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राज्यपाल से मुलाकात की हुई। गर्मी के इस मौसम में पेयजल के प्रबंधन हमने पूरे प्रदेश में किए है। जहां जहां दिक्कत है वहां अन्य व्यवस्थाओं के आधार पर प्रबंधन करने के लिए कहा है। पीने के पानी के लिए किसी भी नगर या गांव में दिक्कत नहीं आना चाहिए। सीएम ने कहा कि मुझे इस बात का संतोष है कि लगातार हमने जो प्रबंधन किए उससे कहीं कोई बड़ी परेशानी नहीं आई है। इसके साथ ही गेहूं उपार्जन का समय चल रहा है। गेहूं उपार्जन का बड़ा टारगेट हमारे पास है। गेहूं के भाव बाजार में भी अच्छे मिल रहे है। 
विज्ञापन


मतदाताओं से की वोट डालने की अपील 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में तीन चरण में मतदान संपन्न हुए है। चौथे चरण की आठ सीटों पर सोमवार को मतदान है। उन्होंने मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वह भी अपना वोट कल उज्जैन में डालेंगे।  सीएम ने कहा कि भाजपा प्रदेश की सभी 29 सीटें जीतेंगी। 
विज्ञापन


कांग्रेस आत्मचिंतन करें 
इंदौर में अक्षय कांति बम के नामांकन वापस लेने पर कांग्रेस के नोटा की बटन दबाने के अभियान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि  कांग्रेस को आत्मचिंतन करना चाहिए कि उनका संगठन कहां फैल हो रहा है। उनसे कौन सी गलतियां हुई है। आने वाले चुनाव में मजबूती से लड़ना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed