फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM gave relief amount of Rs 653 crore to the farmers, said- farmers are like soldiers deployed on the

MP News: सीएम ने अन्नदाताओं को 653 करोड़ की राहत राशि दी, बोले- किसान सीमा पर तैनात जवान की तरह"

Fri, 03 Oct 2025 05:20 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 03 Oct 2025 05:20 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को बड़ा तोहफा देते हुए 653 करोड़ रुपये से अधिक की राहत राशि सिंगल क्लिक से उनके खातों में भेजी। इस राशि में अतिवृष्टि और पीला मोजेक से खराब हुई फसलों का मुआवजा शामिल है।

विज्ञापन
MP News: CM gave relief amount of Rs 653 crore to the farmers, said- farmers are like soldiers deployed on the
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को लाखों किसानों को करोड़ों रुपये की राहत राशि दी। यह पहली बार था जब पीला मोजेक की वजह से खराब हुई फसलों के लिए भी राज्य सरकार ने राहत राशि प्रदान की। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने कई जिलों के किसानों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बातचीत कर उनका हालचाल जाना। इस चर्चा के दौरान किसानों ने आर्थिक मदद के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद दिया। वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के साथ-साथ प्रदेश भी प्रगति कर रहा है। हर संकट में सरकार किसानों के साथ खड़ी है। किसानों की वजह से ही प्रदेश की अर्थव्यवस्था चलती है। 
विज्ञापन

विज्ञापन

बता दें कि, सीएम डॉ. यादव ने एक क्लिक से 8 लाख 84 हजार 772 किसानों के खातों में 653.34 करोड़ की राशि ट्रांसफर की। इस दौरान किसानों को अतिवृष्टि-बाढ़ से फसल क्षति के लिए 331.22 करोड़ की राशि और कीट व्याधि-पीला मोजेक से फसल क्षति के लिए राहत 321.97 करोड़ रुपये प्रदान किए गए। सरकार का कहना है कि क्षति की इस स्थिति में राहत राशि का वितरण जारी रहेगा। किसानों से चर्चा में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। हमने जो कहा है वो किया है। उन्होंने किसानों से कहा कि सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं है। किसान मंडियों में जाकर भावांतर योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराएं। उसका पैसा भी उन्हें जल्दी मिलेगा। सरकार दुख के समय किसानों के साथ खड़ी है। सरकार किसानों की मदद के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जैसे सीमा पर जवान वैसे खेत में किसान। दोनों जान की बाजी लगाकर अपनी भूमिका अदा करते हैं। उनकी वजह से ही हमारी कृषि अर्थव्यवस्था चलती है। हम हर हाल में किसानों को भावांतर योजना का लाभ किसानों को देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के साथ-साथ प्रदेश लगातार प्रगति कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव पांच अक्टूबर को गुवाहाटी में उद्योगपतियों से करेंगे संवाद
 
किसानों ने दिया धन्यवाद
इस दौरान मंदसौर के किसान ने सीएम को बताया कि उनकी फसल पीला मोजेक की वजह से खराब हो गई। उन्होंने कहा कि सरकार ने इसके लिए तत्काल राहत प्रदान की। इसके लिए मैं सरकार को धन्यवाद देता हूं। हमारी दीवाली में मदद हो जाएगी। इसी तरह रेखा ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने दीपावली के समय किसानों की भरपूर मदद की है। इसके लिए सरकार का बहुत-बहुत धन्यवाद। इसी तरह सभी जिलों के किसानों ने कहा कि सरकार ने दीपावली से पहले उनके उत्सव की तैयारी करवा दी। 


ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम आज रायसेन के तामोट में 1132 करोड़ के निवेश कार्यों एवं 416 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात

इतने जिलों में खराब हुईं फसलें
प्राकृतिक आपदा से विदिशा, सिवनी, बडवानी, मंदसौर, नीमच, रतलाम, दमोह, बुरहानपुर, मंडला, खंडवा और उज्जैन के 1854 गांवों के 3 लाख 90 हजार 275 किसानों की करीब 34 लाख 94 हजार 898 हेक्टेयर रकबे में फसल खराब हुई है। इसी तरह पीला मोजेक-कीट की वजह से शहडोल, खण्डवा, मंदसौर, रतलाम, दमोह और अलीराजपुर के 1700 गांवों में 4 लाख 94 हजार 605 किसानों की लगभग 3 लाख 3 हजार 366 हेक्टेयर रकबे की फसल क्षतिग्रस्त हुई है।

ये भी पढ़ें-  MP News: आरएसएस का पथ संचलन: सफेद शर्ट, खाकी फुल पैंट और काली टोपी पहन शामिल हुए सीएम मोहन यादव

पहले इतनी राशि दे चुकी सरकार
बता दें, इससे पहले सरकार ने 6 सितंबर को 11 जिलों में हुई फसल क्षति के लिए 17 हजार 500 किसानों को 20.6 करोड़ की राहत राशि दी थी। इसी तरह अगस्त में भी किसानों को 30 करोड़ की राहत राशि दी गई थी। साल 2025-26 में सरकार 225.07 करोड़ की राहत राशि वितरित कर चुकी है। 

अब तक इतनी हो चुकी बारिश
गौरतलब है कि प्रदेश में अभी तक 1148.1 मिली मीटर बारिश हुई है। यह सामान्य से 21% ज्यादा है। प्रदेश में सबसे ज्यादा गुना में 1668.1 मिमी, मंडला में 1589.7 मिमी, रायसेन में 1575.5 मिमी, नरसिंहपुर में 1446.5 मिमी और श्योपुर में 1441.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। इन जिलों के अलावा बैतूल में 984.7 मिमी, सीहोर में 1055.4 मिमी, शाजापुर में 734.6 मिमी और उज्जैन में 857.3 मिमी बारि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed