फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr. Yadav said- There will be special focus on urban development in the Global Investors Summit.

MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में में शहरी विकास पर भी होगा विशेष फोकस

Fri, 14 Feb 2025 05:02 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Fri, 14 Feb 2025 05:02 PM IST
सार

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) में शहरी विकास पर विशेष फोकस होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश तेजी से शहरी बदलाव की दिशा में आगे बढ़ रहा है। 

विज्ञापन
MP News: CM Dr. Yadav said- There will be special focus on urban development in the Global Investors Summit.
जीआईएस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में पहली बार ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) 24 और 25 को होने जा रह है। इसमें देश विदेश के बड़े उद्योगपति और निवेशक शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) में शहरी विकास पर फोकस होगा। मध्यप्रदेश तेजी से शहरी बदलाव की दिशा में आगे बढ़ रहा है और इस समिट के दौरान स्मार्ट सिटी, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल गवर्नेंस को प्रमुख रूप से बढ़ावा दिया जाएगा। राज्य में शहरी परियोजनाओं पर 72 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं और अगले कुछ सालों में 88 हजार करोड़ रुपए की और परियोजनाओं की योजना है।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी रैंकिंग में भी देश में अग्रणी
सीएम ने कहा कि प्रदेश में शहरी विकास के लिए ज्यादा से ज्यादा निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा ताकि नागरिकों को आधुनिक सुविधाएं मिल सकें और रोजगार के मौके भी बढ़ें। मध्यप्रदेश को स्वच्छ भारत मिशन और स्मार्ट सिटी रैंकिंग में भी देश में अग्रणी माना गया है। प्रदेश में 7 स्मार्ट सिटी, 72 हजार करोड़ रुपए की शहरी परियोजनाओं के साथ तेजी से विकास हो रहा है। 88 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाएं पाइपलाइन में हैं। इसके अलावा, प्रदेश में 8.32 लाख घरों का निर्माण पूरा हो चुका है और 10 लाख नए आवास बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


स्वच्छता में भी मध्यप्रदेश का अव्वल प्रदर्शन
स्वच्छ भारत सर्वेक्षण 2023 में मध्यप्रदेश ने शानदार प्रदर्शन किया है, जहां इंदौर ने लगातार सातवीं बार देश के सबसे स्वच्छ शहर का दर्जा प्राप्त किया है और भोपाल को पांचवां स्थान मिला है। प्रदेश में कई योजनाएं जैसे 'एमपी री-डेंसिफिकेशन पॉलिसी' और 'ईवी पॉलिसी 2025' के तहत शहरी विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके अलावा, प्रदेश में उन्नत सड़क नेटवर्क और रेलवे कनेक्टिविटी भी निवेशकों के लिए सुविधाजनक रहेगी। प्रदेश में एकीकरण के साथ बुनियादी ढांचा तैयार किया जा रहा है। आने वाले समय में मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क, बेहतर कनेक्टिविटी और स्मार्ट सिटी परियोजनाओं से मध्यप्रदेश एक आदर्श राज्य बनेगा, जहां निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed