फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr. Yadav said - The path to public welfare lies through festivals and festivals of Sanatan cultur

MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- सनातन संस्कृति के पर्व व त्योहार से निकलता है जनता के कल्याण का मार्ग

Fri, 01 Nov 2024 11:17 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 01 Nov 2024 11:17 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा सनातन संस्कृति में हर दिन एक नया पर्व व त्योहार होता है, यही तो हमारी सनातन संस्कृति है। सनातन संस्कृति के पर्व व त्योहार से जनता के कल्याण का मार्ग निकलता है।
 

विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने गुरूवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में दीपावली के अवसर पर माता लक्ष्मी का पूजन कर प्रदेशवासियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा सनातन संस्कृति में हर दिन एक नया पर्व व त्योहार होता है, यही तो हमारी सनातन संस्कृति है। सनातन संस्कृति के पर्व व त्योहार से जनता के कल्याण का मार्ग निकलता है।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार भारतीय संस्कृति को ताकत देने का कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर वल्लभ भवन स्थित उनकी प्रतिमा पर मार्ल्यापण एवं प्रदेश भाजपा कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने निर्माणाधीन भाजपा प्रदेश कार्यालय में दीप जलाकर रोशन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन संस्कृति में हर पर्व व त्योहार की अलग महत्ता है। भगवान श्रीकृष्ण से जनता के कल्याण के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी एक अंगुली में धारण कर लिया था। गोवर्धन पूजा हमें प्रकृति से जोड़ने का कार्य करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पशुपालन मंत्रालय को दुग्ध उत्पादन को लेकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। मध्य प्रदेश में भी गौपालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। दुग्ध उत्पादन से खेती और पशुपालन से जुड़े किसानों को फायदा होगा। गोबर से प्राकृतिक खाद भी मिलेगी और उससे सीएनजी भी बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed