फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr. Yadav said- The Governor has presented the road map of the policy and intentions of the state

MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- राज्यपाल ने राज्य सरकार की नीति और नीयत का रोड मैप किया है प्रस्तुत

Mon, 10 Mar 2025 08:47 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Mon, 10 Mar 2025 08:47 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल के विधानसभा में अभिभाषण पर उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि राज्यपाल ने राज्य सरकार की नीति और कार्य योजनाओं का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "सबका साथ, सबका विकास" के संकल्प को साकार करने के लिए प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता जताई।

विज्ञापन
MP News: CM Dr. Yadav said- The Governor has presented the road map of the policy and intentions of the state
सीएम डॉ. मोहन यादव

विस्तार

राज्यपाल मंगुभाई पटेल के विधानसभा में अभिभाषण पर उनका आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्यपाल पटेल ने राज्य सरकार की नीति और नीयत का रोड मैप प्रस्तुत किया है। मंगलवार को विधानसभा में इस पर विस्तार से चर्चा होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत को समर्थ, सक्षम बनाते हुए सबका साथ-सबका विकास और सर्वजन सुखाय-सर्वजन हिताय के भाव को चरितार्थ करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है। लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनी गई हमारी सरकार, इस संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस सत्र में अगले वित्तीय वर्ष का बजट आने वाला है, यह बजट जन भावनाओं के अनुरूप होगा। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की सफलता के साथ प्रदेश औद्योगीकरण तथा अन्य विकास गतिविधियों की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में प्रदेश के नए टाइगर रिजर्व का शुभारंभ चंबल क्षेत्र में हो रहा है, जिससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा। इसके साथ ही केन-बेतवा लिंक परियोजना और पार्वती-काली सिंध-चंबल लिंक परियोजना से चंबल क्षेत्र के श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, सहित संपूर्ण बेल्ट में पानी की उपलब्धता रहेगी। इससे सिंचाई और पेयजल के लिए पर्याप्त आपूर्ति के साथ-साथ औद्योगिक गतिविधियों के लिए भी जल उपलब्ध रहेगा, परिणामस्वरूप क्षेत्र में कृषि तथा औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार होगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed