फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr. Yadav said – the farmers of the country will not be fooled by the false claims of Rahul and Kh

MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- राहुल और खरगे के झूठे दावों के झांसे में देश के किसान नहीं आएंगे

Tue, 24 Feb 2026 10:29 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 24 Feb 2026 10:29 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी की भोपाल में ट्रेड डील के विरोध में आयोजित किसान महाचौपाल पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल और खड़गे के झूठ के दावों के झांसे में देश के किसान नहीं आएंगे।

विज्ञापन
MP News: CM Dr. Yadav said – the farmers of the country will not be fooled by the false claims of Rahul and Kh
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को राहुल गांधी की भोपाल में ट्रेड डील के विरोध में आयोजित किसान महाचौपाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील को देश की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह समझौता केवल व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि किसानों, युवाओं और उद्यमियों के लिए नए अवसर लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि यह डील भारतीय अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक होगी। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2018 में कर्जमाफी का वादा कर सरकार बनाने वाली कांग्रेस किसानों का पूरा कर्ज माफ नहीं कर पाई और कई किसानों को डिफॉल्टर बना दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पहले किसानों से माफी मांगनी चाहिए। किसान चौपाल करने वाले राहुल गांधी से उन्होंने तंज भरे अंदाज में पूछा कि वे बताएं दलहन में कौन-कौन सी फसलें आती हैं। उन्होंने कहा कि देश के किसान राहुल और खड़गे के झूठे दावों के झांसे मे नहीं आएंगे।  
विज्ञापन

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- अब जनभागीदारी योजना से मोहल्लों और कॉलोनियों से होगा विकास, भूखंड में अधिक हरियाली होने पर देंगे ग्रीन एफएआर
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. यादव ने कहा कि उन्होंने कहा कि सिंचाई के क्षेत्र में भी ऐतिहासिक विस्तार किया गया है और बीते वर्षों में लगभग 10 लाख हेक्टेयर सिंचित क्षेत्र बढ़ाया गया है। मध्यप्रदेश आज खाद्यान्न, दलहन और तिलहन उत्पादन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार राज्य 46.63 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन के साथ देश में दूसरे स्थान पर है। दलहन उत्पादन में मध्यप्रदेश प्रथम और तिलहन उत्पादन में दूसरा स्थान रखता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए खेत से बाजार तक मजबूत वैल्यू चेन विकसित कर रही है। उनका कहना था कि सरकार की प्राथमिकता राजनीति नहीं, बल्कि किसान और प्रदेश की समृद्धि है।

ये भी पढ़ें- किसानों पर नोकझोंक: CM बोले- राहुल पहले तिलहन-दलहन जान लें, सिंघार का तंज-महाचौपाल के दबाव में घोषणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed