{"_id":"67dfeba4b6f77b5ad1085ad9","slug":"mp-news-cm-dr-yadav-said-nda-government-will-be-formed-in-bihar-support-bjp-in-the-war-against-injustice-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीएम डॉ यादव बोले- बिहार में बनेगी एनडीए की सरकार, अन्याय के युद्ध में भाजपा का साथ दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीएम डॉ यादव बोले- बिहार में बनेगी एनडीए की सरकार, अन्याय के युद्ध में भाजपा का साथ दें
Sun, 23 Mar 2025 06:46 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 23 Mar 2025 06:46 PM IST
सार
भोपाल में रविवार को बिहार दिवस के मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनाना जरूरी है। उन्होंने मध्य प्रदेश के बिहारी मूल निवासियों से अपील की कि वे अन्याय के खिलाफ इस संघर्ष में भाजपा का साथ दें।
विज्ञापन
भोपाल प्रदेश कार्यालय में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में बिहार दिवस मनाया गया। रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में बिहार दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘‘एक भारत श्रेष्ठ भारत‘‘ स्नेह मिलन सम्मेलन का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज बिहार नई करवट ले रहा है। ऐसे में देश में और बिहार में एनडीए की सरकार होना जरूरी है। भगवान राम और कृष्ण के नाम से ही हमारी संस्कृति चलती है, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी हमेशा भगवान राम और कृष्ण का रास्ता रोकते रहे हैं। इन्हीं लोगों ने राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान आडवाणी जी की रथयात्रा को रोका था। आप सभी को यह याद रखना है कि जो राम का नहीं, वो किसी काम का नहीं। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की स्मृति में भोपाल में पॉर्क भी बनेगा और उनकी प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि बिहार ने धर्म, आध्यात्म से लेकर संस्कृति को अक्षुण्य बनाने का कार्य किया है। दुनिया को लोकतंत्र की शिक्षा देने का कार्य बिहार ने किया है। बिहार के वैशाली गणराज्य ने दुनिया को सबसे पहले लोकतंत्र की शिक्षा दी है। देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या करने वालों को बिहार ने ही सबक सिखाने का कार्य किया है। बिहार के लोग अपनी कर्मठता, कर्मशीलता, मेहनत और विश्वास से दुनिया के कई देशों में स्थापित हैं। भोजपुरी समाज के लोग भोपाल के साथ मध्यप्रदेश के लिए बड़ी ताकत हैं। बिहार शासन के मंत्री राजू कुमार सिंह ने कहा कि देश के विकास में बिहार समाज का अभूतपूर्व योगदान रहा है। भोजपुरी समाज के समर्पण और साधना की चर्चा पूरे देश में होती है। फिरंगियों के खिलाफ सबसे पहले आवाज बिहार से ही उठी थी। देश और बिहार के विकास के लिए एनडीए का साथ दें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जब बिहार में एनडीए की सरकार बनी, तो उस सरकार ने वहां के ऐतिहासिक स्थलों, नालंदा जैसे विश्वविख्यात विश्वविद्यालय और धार्मिक-सांस्कृतिक महत्व के स्थलों का जीर्णोद्धार कराया। सड़कें और हाइवे बनाए, आईआईटी और आईआईएम जैसे शैक्षणिक संस्थान खोले और बिहार को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया। आज बिहार नई करवट ले रहा है। ऐसे में देश में और बिहार में एनडीए की सरकार होना जरूरी है। इस मिलन समारोह में उपस्थित सभी भोजपुरी भाई-बहनें ये संकल्प लें कि आने वाले चुनाव में बिहार में एनडीए की सरकार बनाने के लिए काम करेंगे।
डॉ. राजेंद्र प्रसाद के नाम पर बनेगा पार्क
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के सपूत पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने पं. जवाहरलाल नेहरू के मना करने के बावजूद सरदार वल्लभ भाई पटेल के आमंत्रण पर सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन किया था। सनातन संस्कृति के संरक्षण में उनके इस योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। डॉ. राजेंद्र प्रसाद की स्मृति में भोपाल में पॉर्क भी बनेगा और उनकी प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन
सदियों पुराना है मध्यप्रदेश और बिहार का नाता
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार एक स्वतंत्र राज्य के रूप में भले ही 1912 में अस्तित्व में आया हो, लेकिन मध्यप्रदेश से उसके ऐतिहासिक संबंध रहे हैं। मौर्य काल में जब सम्राट पाटलिपुत्र में बैठते थे, तो भावी सम्राट अवंतिका में बैठकर शासन व्यवस्था संभालते थे। उस काल में सम्राट अशोक ने भी अपने जीवन के 10 वर्ष अवंतिका में बिताए थे। विधर्मियों ने जब राजा भोज के साम्राज्य पर आक्रमण किया, तो यहां के लोगों ने अपने धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए बिहार में ही शरण ली थी। हमें यह बताते हुए गर्व की अनुभूति होती है कि भोजपुरी बोली भी राजा भोज से संबंधित है। बिहार के क्षत्रियों में उज्जैनिया ठाकुर के नाम वाली भी एक शाखा है, जो उज्जैन से बिहार के घनिष्ठ संबंधों को प्रदर्शित करती है। उन्होंने कहा कि बिहार देश का इकलौता राज्य है जिसका नाम वृंदावन बिहारी यानी भगवान कृष्ण के नाम पर है। नरकासुर के वध के लिए भगवान कृष्ण द्वारका से बिहार होते हुए ही असम गए थे। भगवान राम और कृष्ण के नाम से ही हमारी संस्कृति चलती है, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी हमेशा भगवान राम और कृष्ण का रास्ता रोकते रहे हैं। इन्हीं लोगों ने राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान आडवाणी जी की रथयात्रा को रोका था। आप सभी को यह याद रखना है कि जो राम का नहीं, वो किसी काम का नहीं।
विपक्ष पर जमकर साधा निशाना
विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में हमने अच्छे गांव का नाम वृंदावन करने की घोषणा की है, जो सभी प्रकार से समर्थ हो, गांव में सुशासन हो, आपस में भाईचारा हो और एक दूसरे को लेकर चलने की भावना हो। शासन की योजनाओं का ठीक से क्रियान्वयन हो। इसके अलावा एक और बात जिसके घर गाय वो गोपाल होगा। उन्होंने लालु प्रसाद यादव का नाम लिए उन पर निशाना साधा और कहा कि उनके परिवार में मुख्यमंत्री,उपमुख्यमंत्री हो गए। भाजपा ने एक यदुवंशी को मुख्यमंत्री बनाया तो वह यह सब कर रहा है। भगवान कृष्ण के नाम पर ही हमारी संस्कृति है। उनसे पूछना चाहिए कि उन्होंने क्या किया?
बिहार ने देशको लोकतंत्र दिया है
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि बिहार का हर व्यक्ति, चाहे वह दुनिया के किसी कोने में क्यों न हो, सफलता प्राप्त करता है। उन्होंने बिहार की अहम भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि बिहार ने देश को लोकतंत्र दिया है और कांग्रेस जैसे दलों को जवाब दिया है। "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" के संकल्प का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि बिहारी प्रदेश की बड़ी ताकत हैं, और बिहारी जान दे सकता है, लेकिन धोखा नहीं देता। उन्होंने कहा कि 25 राज्यों में 75 कार्यक्रम हो रहे हैं, और बिहार में सरकार बनाने में हर व्यक्ति की भूमिका होगी।
यह नेता रहे कार्यक्रम में उपस्थित
कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी, बिहार शासन के मंत्री राजू कुमार सिंह एवं बिहार के वरिष्ठ नेता सत्यपाल नरोत्तम, मध्य प्रदेश शासन की मंत्री कृष्णा गौर, पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, प्रदेश महामंत्री व बिहार दिवस अभियान के प्रभारी रणवीर सिंह रावत, प्रदेश मंत्रीराहुल कोठारी, महापौर मालती राय, विधायक रामेश्वर शर्मा, बिहार दिवस अभियान के सह प्रभारी विजय दुबे एवं भाजपा भोपाल जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति उपस्थित रहे।