फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr. Yadav said - Government has no shortage of money, committee formed to improve facilities in ST

MP News: CM डॉ. यादव बोले- सरकार के पास पैसों की कोई कमी नहीं, ST/SC हॉस्टल में सुविधा बेहतर करने समिति गठित

Thu, 14 Mar 2024 02:00 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 14 Mar 2024 02:00 PM IST
सार

कैबिनेट की बैठक से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रियों को संबोधित करते हुए राज्य शासन के प्रथम तीन माह वित्तीय दृष्टि से उपलब्धि पूर्ण रहे हैं। तमाम अटकलों के बावजूद राज्य शासन द्वारा कोई भी योजना बंद नहीं की गई है।

विज्ञापन
MP News: CM Dr. Yadav said - Government has no shortage of money, committee formed to improve facilities in ST
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में गुरुवार को कैबिनेट की बैठक मंत्रालय में वंदे मातरम गान के साथ आरंभ हुई। कैबिनेट की बैठक से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रियों को संबोधित करते हुए राज्य शासन के प्रथम तीन माह वित्तीय दृष्टि से उपलब्धि पूर्ण रहे हैं। तमाम अटकलों के बावजूद राज्य शासन द्वारा कोई भी योजना बंद नहीं की गई है। राजस्व और पूंजीगत व्यय की सभी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए राज्य शासन के पास पर्याप्त वित्तीय संसाधन उपलब्ध हैं। उन्होंने सभी मंत्रियों को अपने अपने विभाग की समीक्षा करने और समयसीमा में काम पूर्ण कराना सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि योजनाओं के लिए सरकार के पास पर्याप्त पैसा है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कहा कि धार्मिक पर्यटन को सुविधाजनक बनाने और प्रोत्साहित करने के लिए हवाई सेवा आरंभ की जा रही है। प्रारंभिक रूप से इंदौर को केंद्र बनाते हुए उज्जैन तथा ओम्कारेश्वर के लिए हवाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। दोनों हवाई सेवाओं का नाम यशस्वी प्रधानमंत्री के नाम पर रखते हुए पीएम श्री रखा गया है। इससे धार्मिक पर्यटन बढ़ने के साथ-साथ बड़े शहरों से कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने 100 दिन की अवधि में राज्य शासन की इन उपलब्धियां के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। मंत्री परिषद के सदस्यों ने मेजें थपथपाकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का अभिवादन किया।
विज्ञापन


हॉस्टल की सुविधा बेहतर करने समिति गठित 
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के हॉस्टल में सुविधा बेहतर करने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। इस कमेटी में जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री कुंवर विजय शाह, महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री निर्मला भूरिया, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार शामिल है। यह समिति हॉस्टल का निरीक्षण और वहां सुविधा बढ़ाने अध्ययन कर अपने सुझाव सरकार को देंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed