फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr. Yadav - If we are one then we are safe, in the hunger for power we have forgotten Sanatan and

MP News: सीएम डॉ. यादव- हम एक हैं तो सेफ हैं, सत्ता की भूख में सनातन को भूल गए उस पर राजनीति करने वाले

Sun, 17 Nov 2024 06:42 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 17 Nov 2024 06:42 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को महाराष्ट्र के धुले और छत्रपति संभाजी नगर जिले में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सत्ता की भूख में सनातन संस्कृति को उद्धव ठाकरे भूल गए। उन्होंने कहा कि हम एक हैं तो सेफ हैं।

विज्ञापन
MP News: CM Dr. Yadav - If we are one then we are safe, in the hunger for power we have forgotten Sanatan and
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाराष्ट्र के धुले जिले के शिंदखेड़ा और छत्रपति संभाजी नगर में आयोजित जनसभा और सामाजिक बैठक में जनता को संबोधित किया। उन्होंने महाराष्ट्र के विकास, सनातन संस्कृति की रक्षा और देश की सुरक्षा को लेकर महायुति गठबंधन की सरकार बनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल सनातन धर्म को कमजोर करने का षड्यंत्र रच रहे हैं। यह चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति को बचाने का है। डॉ. यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता की भूख में कांग्रेस और उसके सहयोगी भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के अस्तित्व को नकारते रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे ने अपने जीवन को सनातन धर्म के उत्थान के लिए समर्पित किया, लेकिन आज उनके नाम पर राजनीति करने वाले ही सनातन को भूल गए हैं।
विज्ञापन


महायुति सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश पूरी तरह से सुरक्षित है। 2014 के बाद देश में आतंकी धमाके बंद हो गए हैं और दुश्मन देश में सर्जिकल स्ट्राइक जैसी कार्रवाइयों ने सेना का मनोबल बढ़ाया है। उन्होंने कांग्रेस पर सेना से सबूत मांगने का आरोप लगाते हुए इसे कुत्सित प्रयास बताया।
विज्ञापन

डॉ. यादव ने कहा कि महायुति सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लाए गए नारी शक्ति वंदन कानून और महाराष्ट्र में शुरू होने वाली लाडकी बहना योजना का जिक्र किया। यह योजना बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 को मतदान, 23 नवंबर को मतगणना होगी 
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है। महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 23 नवंबर को मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed