फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr. Mohan Yadav started the regional workshop, said - no student should drop out of school.

MP News: सीएम ने की क्षेत्रीय कार्यशाला की शुरुआत, कहा -हम मिलकर प्रयास करेंगे कि कोई भी छात्र ड्रॉप आउट न रहे

Sat, 03 Aug 2024 02:09 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 03 Aug 2024 02:09 PM IST
सार


राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग भोपाल में 'स्कूलों में बच्चों के ड्रॉपआउट कम करने' विषय पर क्षेत्रीय कार्यशाला का शुभारंभ  किया। इस अवसर पर  मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब मिलकर प्रयास करेंगे कि एक भी बच्चा स्कूल से ड्रॉपआउट न हो।

विज्ञापन
MP News: CM Dr. Mohan Yadav started the regional workshop, said - no student should drop out of school.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोपाल में 'विद्यालयों में बच्चों के ड्रॉपआउट कम करने' विषय पर आयोजित क्षेत्रीय कार्यशाला का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा हमारे जीवन को सही दिशा देती है और सरकार का सभी छात्रों की शिक्षा पर पूरा फोकस है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री भी बच्चों की शिक्षा को लेकर बेहद गंभीर हैं और हर बच्चे को शिक्षा प्राप्त हो इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम पूरी कोशिश करेंगे कि कोई भी छात्र ड्रॉप आउट न रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षा हमारे जीवन को सही दिशा देती है और सरकार का सभी छात्रों की शिक्षा पर पूरा फोकस है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री भी बच्चों की शिक्षा को लेकर बेहद गंभीर हैं और हर बच्चे को शिक्षा प्राप्त हो इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने कहा कि शिक्षा को बच्चे के पुनर्वास से जोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने शिक्षा में अन्य राज्यों में भाषा की रुकावट खत्म की। उन्होंने कहा कि भारत में शिक्षा को संस्कार मना जाता है। कार्यशाला को पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने भी संबोधित किया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed