फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr. Mohan Yadav said - Every MLA should take the public welfare campaign to every home.

MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- जनकल्याण अभियान को हर विधायक जनता के घर घर तक पहुंचाएं

Mon, 16 Dec 2024 11:06 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 16 Dec 2024 11:06 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं जनकल्याण पर्व और जनकल्याण अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनकल्याण अभियान के माध्यम से प्रदेश सरकार हर व्यक्ति के घर घर पहुंच कर 70 से अधिक योजनाओं में हितलाभ प्रदान करेगी। 
 

विज्ञापन
MP News: CM Dr. Mohan Yadav said - Every MLA should take the public welfare campaign to every home.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक सोमवार को मुख्यमंत्री निवास में हुई बैठक को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने संबोधित किया बैठक का संचालन दल के मुख्य सचेतक और संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं, जनकल्याण पर्व और जनकल्याण अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनकल्याण अभियान के माध्यम से प्रदेश सरकार हर व्यक्ति के घर घर पहुंच कर 70 से अधिक योजनाओं में हितलाभ प्रदान करेगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधायकों से सरकार के अभियान को नीचे तक ले जाने की बात कही। उन्होंने बताया कि हमारा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 दिसंबर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की जयंती पर मध्यप्रदेश आगमन हो रहा है। प्रधानमंत्री जी के प्रदेश आगमन को लेकर उत्साह का वातावरण है। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने बैठक को संबोधित करते हुए संगठन पर्व और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। हितानंद ने 25 दिसंबर को भारत रत्न अटलजी की जयंती और 26 दिसंबर को वीर बालदिवस को मनाने की भी बात कही। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने बुधनी और अमरवाड़ा से नवनिर्वाचित विधायक रमाकांत भार्गव और कमलेश शाह का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed